Bomb Threat In Delhi Schools: दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों में बुधवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। एक अनजान मेल डीपीएस समेत हाई प्रोफाइल समेत तमाम स्कूलों को धमकी दी गई कि जल्द ही उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। बच्चों को मार दिया जाएगा। एक मेल से शुरुआत हुई है और जैसे-जैसे टाइम बीतता गया, लिस्ट में स्कूलों की संख्या बढ़ती चली गई। शुरुआत दिल्ली से हुई थी, फिर नोएडा और गुरुग्राम के स्कूलों तक भी यह मेल फैल गया।
आनन-फानन में स्कूलों को बंद करने का फैसला लेना पड़ा। पुलिस बम निरोधी दस्ते लेकर पहुंची, लेकिन जांच में उन्हें कुछ नहीं मिला। बाद में दिल्ली पुलिस ने भी बयान जारी कर इसे अफवाह करार दे दिया। मगर बाद में सूत्रों ने दावा किया कि स्कूलों को धमकी भरा मेल रूस के डोमेन से आया है। मेल की भाषा सर्वर रूस की लग रही है। अब जांच एजेंसी मेल भेजने वाले के बारे में पता लगा रही है।
सबसे पहले इस स्कूल को आया मेल
सबसे पहले सुबह 6 बजे द्वारका डीपीएस स्कूल में बम की कॉल मिली। इस पर बच्चों को तुरंत स्कूलों से बाहर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पूरे स्कूल की तलाशी ली। इसके बाद मयूर विहार फेज 1 के मदर मेरी स्कूल में भी ईमेल के जरिए बम की सूचना मिली। फिर पुलिस को सूचना मिली कि नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल में बम को लेकर मेल आया है। इस पर सभी स्कूलों को खाली कराया गया। दिल्ली में एक के बाद एक कई स्कूलों में बम रखने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग अलर्ट है। बम निरोधक दस्ता तलाशी अभियान चला रहा है।
बढ़ती गई लिस्ट
इसके बाद लिस्ट बढ़ती चली गई। साउथ दिल्ली के पुष्प विहार साकेत में स्थित एमिटी स्कूल में भी धमकी भरा मेल आया। एक ही मेल में सभी स्कूलों को सीसी और बीसीसी में रखा गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि कल से अब तक कई जगह मेल आया है। धमकी भरे मेल का पैटर्न एक जैसा ही है। डेट लाइन मेंशन नहीं है। एक मेल कई जगह भेजा गया। धीरे-धीरे स्कूलों की संख्या 100 के पार चली गई।
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
दिल्ली के अलग-अलग जिलों में स्कूलों में बम मिलने की कॉल्स पर दिल्ली पुलिस ने बयान दिया कि मेल सुबह 4 बजे कई स्कूलों को भेजा गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। नोएडा पुलिस ने भी यही बात दोहराई।
क्या बोले LG और गृह मंत्रालय
दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जबकि गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कहा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उचित कदम उठा रही हैं।
फिर सामने आया रूसी कनेक्शन
इन सबके धमकी भरे मेल का कनेक्शन रूस से जुड़ा मिला। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि एक ही IP Address से सभी स्कूलों को ये मेल भेजे गए। यह आईपी एड्रेस रूस का बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
44 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines