---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Namo Bharat Train के चलने की तारीख और 3 रूट तय, नोएडा आना-जाना आसान

Namo Bharat Train on Three New Routes: दिल्ली एनसीआर के यात्रियों को तीन नए रूटों पर जल्द नमो भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी लोगों को सौगात देंगे। किन-किन रूटों पर लोगों को फायदा मिलेगा, इसके बारे में जानते हैं?

---विज्ञापन---

Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन अब दिल्ली में 3 नए रूटों पर शुरू होगी। दिल्ली के अशोक नगर स्टेशन को कवर करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को लोगों को सौगात देंगे। इसके बाद मेरठ, मोदीनगर, दुहाई, ट्रांस हिडन एरिया से नोएडा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। फिलहाल वैशाली, गाजियाबाद और साहिबाबाद के यात्री नोएडा जाने के लिए मेट्रो से कश्मीरी गेट पहुंचते हैं। इसके बाद वहां से इंटरचेंज कर नोएडा जाना पड़ता है। लेकिन नमो भारत के शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा।

यह भी पढ़ें- देश के दूसरे सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर पहला ट्रायल पूरा, केबल आधारित पहला पुल है अंजी खड्ड ब्रिज

---विज्ञापन---

यात्री अशोक विहार से मेट्रो के जरिए नोएडा के किसी भी स्टेशन पर जा सकेंगे। नमो भारत फिलहाल रेड लाइन से जुड़ी है। अब आनंद विहार में यह पिंक और ब्लू लाइन से जुड़ जाएगी। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर प्रशासन ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। सूत्रों के मुताबिक NCRTC की ओर से PMO से इसके लिए 28 और 29 दिसंबर की डेट उद्घाटन के लिए मांगी गई थी। जिसके बाद अब 29 दिसंबर की डेट फाइनल हो गई है और पीएम मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। वे साहिबाबाद से मेट्रो के जरिए न्यू अशोक नगर जाएंगे।

---विज्ञापन---

12 किलोमीटर लंबे ट्रैक का ट्रायल पूरा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) की ओर से इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 12 किलोमीटर के इस ट्रैक का ट्रायल हो चुका है। सेफ्टी क्लीयरेंस के बाद अब नमो भारत मेरठ साउथ और साहिबाबाद स्टेशन के बाद दिल्ली तक दौड़ने लगेगी। एनसीआर के अलावा मेरठ के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। मेरठ से दिल्ली और नोएडा का सफर सिर्फ 35-40 मिनट का रह जाएगा। लोगों को कम किराया देना पड़ेगा। फिलहाल साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर की दूरी 12 और मेरठ साउथ से साहिबाबाद की दूरी 42KM है। न्यू अशोकनगर तक नमो भारत के शुरू होने से दूरी 54KM जाएगी। दो अतिरिक्त स्टेशन जुड़ने से मार्ग पर लगभग 11 स्टेशन हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद जाना आसान, FNG Expressway से तेज होगा विकास

---विज्ञापन---

आनंद विहार फिलहाल सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला स्टेशन माना जाता है। जिसके एक तरफ दिल्ली तो दूसरी तरफ यूपी का कौशांबी है। कनेक्टिविटी और बेहतर हो, इसलिए आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन को मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन के तौर पर डेवलप किया गया है। नमो भारत के शुरू होने से यात्रियों को रास्ते में दूसरी ट्रेनें नहीं चेंज करनी पड़ेगी। फिलहाल गाजियाबाद से नोएडा जाने के लिए वैशाली से ब्लू लाइन मेट्रो लेनी पड़ती है। मेरठ के यात्री सड़क मार्ग के जरिए वैशाली स्टेशन पहुंचते हैं। इसके बाद यमुना बैंक स्टेशन से मेट्रो चेंज कर नोएडा जाते हैं।

एक ही टिकट से होगा सफर

गाजियाबाद का नया अड्डा स्टेशन फिलहाल मेट्रो की रेड लाइन से कनेक्टेड है। यहां नमो भारत के यात्रियों को DMRC की रेड लाइन पकड़ने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि इंटरचेंज को मेट्रो और नमो भारत से नहीं जोड़ा जा सका है। अधिकारियों को कहना है कि जल्द इसे ऑपरेशनल करने पर विचार हो रहा है। एक और विशेष बात है। यात्रियों को आनंद विहार स्टेशन आने के बाद नमो भारत में सफर के लिए दूसरा टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। एक ही टिकट से सफर हो सकेगा।

First published on: Dec 27, 2024 09:06 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola