नई दिल्ली: दिल्ली में जलापूर्ति को बेहतर बनाने और उसमें सुधार करने के उद्देश्य से दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पानी की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ ही पानी की उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए।]
कुल क्षमता 5 .57 एमजीडी
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बनाई गई 51 ट्यूबवेल्स का निरीक्षण किया। इन ट्यूबवेल्स की कुल क्षमता 5 .57 एमजीडी है, लेकिन फिलहाल 29 ट्यूबवेल ही पानी का उत्पादन कर पा रहे हैं । सौरभ भारद्वाज द्वारा अधिकारियों से बाकी ट्यूबवेल्स के काम नहीं करने का कारण पूछा गया। दिल्ली जल बोर्ड के ट्रीटमेंट एंड क्वालिटी कंट्रोल निर्देशक संजय शर्मा ने सौरभ भारद्वाज को बताया कि बंद पड़े ट्यूबवेल से निकलने वाले पानी में आयरन और अमोनिया जैसे रासायनिक तत्वों की मात्रा बढ़ने की वजह से कुछ समय के लिए इनको बंद करना पड़ा है। इन सभी ट्यूबवेल के पानी की गुणवत्ता में सुधार का काम चल रहा है।
पानी की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग
डीजेबी उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पानी की गुणवत्ता का पता लगाने के लिए पानी की निरंतर मॉनिटरिंग करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों के सामने पानी की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए एक मैकेनिज्म यानी सिस्टम तैयार करने की इच्छा जाहिर की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक ऐसा सिस्टम तैयार किया जाए जिससे यह पता चल सके कि कितनी ट्यूबवेल काम कर रही हैं और कितनी ट्यूबवेल बंद हैं और ट्यूबवेल से निकल रहे पानी की गुणवत्ता कैसी है? इस तरह की रियल टाइम जानकारी एक सिस्टम के जरिए ऑनलाइन साझा की जा सके। सौरभ भारद्वाज ने इसके लिए ट्रीटमेंट और क्वालिटी कंट्रोल निर्देशक संजय शर्मा को 7 दिनों में प्रजेंटेशन के साथ एक एक्शन प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
10 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
11 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
15 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
17 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
17 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines