Delhi Metro: दिवाली के मद्देनजर 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे शुरू होगी। इसके अलावा दिन में सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं रोजाना की तरह नियमित समय से शुरू होकर बाकी दिन सामान्य रूप से चलेंगी। इसके अलावा 31 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो अलग-अलग लाइनों पर 60 एक्स्ट्रा फेरे लगाएगी, जिससे त्यौहार पर यात्रियों को कोई परेशान न हो। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रोजाना करीब 4000 फेरे लगाती है।
दिवाली पर लोगों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, आनंद विहार समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 194 अतरिक्ति टिकट वेंडिंग स्टाफ तैनात किया है। इसके साथ ही 318 अतिरिक्त कस्टमर केयर एजेंटों को भी लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के 64 हजार सफाई कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, अरविंद केजरीवाल ने किया ये बड़ा ऐलान
स्टेशन के आसपास अवैध पार्किंग न करें
डीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार त्यौहारों पर स्टेशनों के आसपास जाम से बचने के लिए लोगों से अपील है कि वह निजी वाहनों की बजाए सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें। स्टेशनों के आसपास अवैध पार्किंग न करें। कोशिश करें यात्रा में कम से कम सामान लेकर जाएं, जिससे भीड़ में परेशानी न हो।
ऑनलाइन टिकट लेने का ऑप्शन
दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के अनुसार यात्रियों से आग्रह है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए थोड़ा अधिक समय लेकर स्टेशन पहुंचे। इसके अलावा ऑनलाइन टिकट खरीदें और पहले ही मेट्रो कार्ड रिचार्ज कराकर रखें, जिससे आखिरी समय में स्टेशनों पर अधिक भीड़भाड़ होने पर कोई परेशान न हो।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के 5 इलाकों में AQI 300 पार, 7 में 250 से ज्यादा; जानें राजधानी ही क्यों जूझ रही प्रदूषण से?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में आधी रात आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, 2 घंटे तक बरसे बादल; कई जगह भरा पानी
10 mins agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
49 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
16 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
17 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines