दिल्ली के 5 इलाकों में AQI 300 पार, 7 में 250 से ज्यादा; जानें राजधानी ही क्यों जूझ रही प्रदूषण से?

Delhi Air Pollution: दिल्ली ने स्मॉग की चादर ओढ़ी हुई है। वायु प्रदूषण का स्तर 300 से 400 के बीच बना हुआ है। सरकार ग्रैप-1 और ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू कर चुकी है, बावजूद इसके प्रदूषण है, आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या है?

Delhi NCR Air Quality Index

Delhi NCR Air Quality Index

Delhi Air Pollution Latest Update: दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में अक्टूबर के महीने में ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से 400 के बीच चल रहा है। पिछले 15 दिन से राजधानी और इससे सटे शहर स्मॉग से जूझ रहे हैं। राजधानी के ज्यादातर इलाकों ने स्मॉग की चादर ओढ़ी हुई है। हालांकि ग्रैप-1 और ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू होने से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है, लेकिन वायु प्रदूषण के कारण राजधानी की हवा जहरीली बनी हुई है। आज दिल्ली का AQI 273 है। नरेला में 308, मुंडका 351, जहांगीरपुरी 313, आनंद विहार 351, विवेक विहार 326, एयरपोर्ट 274, ITO 284, लोधी रोड 214, ओखला 272, RK पुरम 285, रोहिणी 289, द्वारका 268 AQI है, लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिल्ली ही वायु प्रदूषण से क्यों जूझ रही है?

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में वायु प्रदूषण है क्योंकि…

पंजाब-हरियाणा में किसान फसलों के बचे हुए अवशेष जलाते हैं, जिन्हें पराली (Stubble Burning) कहते हैं। पराली जलाने पर निकलने वाला धुंआ प्रदूषक बनकर आसमान में घुल जाता है। हवा की दिशा (Wind Direction), गति और नमी भी दिल्ली-NCR की हवा में जहर घोलती है। पाकिस्तान से आने वाली हवाएं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली की तरफ बहती हैं, लेकिन वे धूलकणों से भरी होती हैं। इस हवा में पराली जलाने पर निकलने वाला धुंआ मिल जाता है तो स्मॉग (SMOG) बन जाता है।

दिल्ली की सर्दियों में तापमान लगातार बदलने से भी पॉल्यूशन बढ़ता है। इसे टेंपरेचर इन्वर्शन (Temperature Inversion) कहते हैं। ठंडी हवाओं के ऊपर गर्म हवाओं की परत बनने से प्रदूषक बनते हैं। गाड़ियों ने निकले वाला धुंआ भी प्रदूषण का कारण है। दिल्ली में 25 फीसदी PM2.5 उत्सर्जन गाड़ियों से निकलने वाले धुंए की वजह से होता है। इंडस्ट्रियों से निकलने वाली गैस और केमिकल्स भी प्रदूषण फैलाते हैं। सूखे इलाकों से आने वाली सूखी हवा में मिले रेत के कण, पटाखों से निकलने वाले केमिकल, घरेलू बायोमास का जलना भी वायु प्रदूषण का कारण है।

विज्ञापन

दिल्ली में 19005 किलो पटाखे जब्त

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार ने दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। राजस्व विभाग की 77 टीमें और दिल्ली पुलिस की 300 टीमें पूरे शहर में तैनात हैं, जिन्होंने दिवाली से पहले पटाखे बेचने और स्टॉक करने 79 केस दर्ज किए हैं। 19005 किलोग्राम पटाखे भी जब्त किए गए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक नोटिफिकेशन जारी करके एक जनवरी 2025 तक पटाखे बनाने, बेचने, खरीदने और स्टॉक करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ