हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ढाई आखर' साहित्योत्सव: दिल्ली में होगा साहित्य की दुनिया का अद्भुत संगम, जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Dhai Aakhar Sahitya Utsav: कार्यक्रम के संयोजक एवं कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रूपेश शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम हिंदी भवन सहित विभिन्न संस्थानों के संयुक्त आयोजन में हो रहा है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिंदी भवन में 27 से 29 मार्च तक ‘ढाई आखर’ साहित्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में हिंदी भाषा, साहित्य, कला, संगीत और रंगमंच के क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां एकजुट होंगी. संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से यह उत्सव हिंदी की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास करेगा. ‘ढाई आखर’ साहित्योत्सव का मुख्य मीडिया पार्टनर News24 है, जहां आपको आयोजन से जुड़ी सभी खबरें मुहैया कराई जाएंगी.

साहित्य, कला और विचारों का संगम


कार्यक्रम के संयोजक एवं कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रूपेश शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम हिंदी भवन सहित विभिन्न संस्थानों के संयुक्त आयोजन में हो रहा है. साहित्योत्सव का उद्देश्य स्पष्ट है कि हिंदी साहित्य की परंपरा को भविष्य से जोड़ना और वर्तमान दिशा-प्रमिशा पर विचार-मंथन करना. देश भर से साहित्यकार, कवि, लेखक, पत्रकार, कलाकार और रंगकर्मी इसमें शिरकत करेंगे. यह मंच न केवल अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि हिंदी साहित्य के भविष्य पर गंभीर बहस का केंद्र भी बनेगा.

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी ये मशहूर हस्तियां

इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा उद्घाटन सत्र की शुरुआत करेंगे. प्रसिद्ध गीतकार और सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. सिनेमा जगत से सुधीर मिश्रा और चित्तरंजन त्रिपाठी जैसे चर्चित नाम भी इसमें भाग लेंगे. वहीं वरिष्ठ साहित्यकार अशोक वाजपेयी, नंदकिशोर आचार्य, अरुण कमल, उदय प्रकाश, ममता कालिया और अनामिका सहित युवा रचनाकार भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. ये सभी हस्तियां समकालीन साहित्य, कला एवं संस्कृति के संवाद को समृद्ध करेंगी और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी.

विज्ञापन

ये है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola