Delhi Devar Bhabhi Love Story: दिल्ली के करणदेव मर्डर केस की जांच में खुलासा हुआ है कि हत्याकांड के आरोपी सुष्मिता ने देवर राहुल के इश्क में पड़कर पति को मौत के घाट उतार दिया। दोनों 2 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन करणदेव के कारण दोनों साथ नहीं रह पा रहे थे। इसलिए सुष्मिता ने राहुल के साथ मिलकर करणदेव की हत्या करने की साजिश रची। इसके लिए उसने करणदेव को पहले नींद की गोलियां खिलाईं और फिर करंट के झटके देकर मौत की नींद सुला दिया।
13 जुलाई को मृत मिला था करणदेव
बता दें कि गत 13 जुलाई को करणदेव अपने घर में ही मृत अवस्था में मिला था। पुलिस ने जांच की तो हत्या का शक उसकी पत्नी सुष्मिता पर गया, जिसने पुलिस को बयान दिया कि करणदेव को बिजली का करंट लग गया। जब पुलिस ने पूछा कि उसने करण को करंट लगने के बारे में घर में किसी को क्यों नहीं बताया? उसे अस्पताल क्यों नहीं ले गए तो पुलिस को सुष्मिता पर शक हुआ।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया। वारदात में उसका देवर राहुल और ससुर भी शामिल थे। तीनों ने मिलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। करण के पिता ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया तो पुलिस को उसके साजिश में शामिल होने का शक हुआ। राहुल के बारे में सुष्मिता ने बताया कि उससे शादी करने के लिए उसने करणदेव की हत्या की।
यह भी पढ़ें:Karan Dev Murder Case: पति को ठिकाने के लिए पत्नी ने कैसे रची थी साजिश? हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा
प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए भी की हत्या
पुलिस पूछताछ में सुष्मिता ने बताया कि वह और राहुल शादी करना चाहते थे और करणदेव की प्रॉपर्टी हड़पना चाहते थे। करणदेव को अपने रास्ते से हटाने के लिए ही उसे पहले नींद की गोलियां खिलाईं। जब वह सो गया तो उसे करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। करंट इसलिए दिया, ताकि पुलिस को गुमराह कर सकें। पोस्टमार्टम कराने से इसलिए मना किया, ताकि मौत का सच सामने न आए। पुलिस को जांच के दौरान सुष्मिता के मोबाइल में राहुल के साथ चैट मिली, जिससे साजिश का पर्दाफाश हुआ। क्योंकि राहुल को सुष्मिता पल-पल का अपडेट दे रही थी।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
13 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines