नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी ने भारी तबाही मचाई। दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोग परेशन हैं जबकि बाढ़ को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरव भारद्वाज ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली का जानबूढझकर डुबाई गई। इसके लिए हथिनीकुंड बैराज का इस्तेमाल किया गया।
‘दिल्ली को जानबूझकर डुबाया गया’
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ने कहा, दिल्ली को जानबूझकर डुबाया गया, हथिनीकुंड बैराज से अतिरिक्त पानी केवल दिल्ली भेजा गया।’ सौरभ भारद्वाज का दावा है कि हथिनीकुंड बैराज से केवल दिल्ली के लिए पानी छोड़ा गया जबकि पश्चिमी नहर के लिए कोई पानी नहीं छोड़ा गया। इस पर राजनीति की जा रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से तीन तरफ को पानी निकलता है। मुख्य यमुना दी के साथ वेस्टर्न और ईस्टर्न कैनाल से भी हथिनीकुंड का पानी निकलता है। यमुना का पानी सीधे दिल्ली के बीचों बीच से होकर निकलता है। इस बार सारा पानी षड्यंत्र के तहत दिल्ली की तरफ छोड़ा गया।
‘अधिकारी फोन नहीं उठाते’
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों की हालत खराब है, खाना नहीं है क्योंकि अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आज हमारी मंत्री को उपराज्यपाल को पत्र लिखकर कहना पड़ रहा है कि अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। अगर इतनी बड़ी आपदा में भी आप फोन नहीं उठा पा रहे हैं तो फिर नौकरी से इस्तीफा दे देना चाहिए। बाढ़ में फंसे लोगों को खाना, पानी देने में भी अधिकारियों को परेशानी हो रही है। उपराज्यपाल से अनुरोध करूंगा कि वो ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई करें।
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
इससे पहले शुक्रवार को ‘आप’ के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाया था कि “भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अपनी सरकार बाढ़ प्रभावित दिल्ली को और डुबाने के लिए हथिनीकुंड बैराज का उपयोग कर रही है।” वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ को लेकर कहा कि ITO बैराज पर 32 में ये 5 गेट बंद हैं। इन्हें हरियाणा सरकार सँभालती है। इनके बंद होने से पानी की निकासी आगे की तरफ़ बाधित हो रही है।
आरोप लगाए जाने के कुछ घंटों बाद हरियाणा की खट्टर सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि आम आदमी पार्टी के दावे ‘भ्रामक’ हैं। 1 लाख क्यूसेक से अधिक प्रवाह वाले पानी को दूसरी तरफ नहीं छोड़ा जा सकता है।
संबंधित खबरें
स्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
13 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines