Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक बदमाश की हत्या हो गई। 27 साल के हिस्ट्रीशीटर का नाम अशोक उर्फ ठंडा पानी था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 22 केस दर्ज थे। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने उसे चाकू से गोदा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi में पत्नी और पार्टी करने आए साले की हत्या, दो दिन बाद था भांजे का जन्मदिन
मामला बीती रात का बताया जा रहा है। युवक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया। मृतक को स्थानीय पुलिस की ओर से वांछित घोषित किया गया था। बताया जाता है कि वह सरेबाजार लोगों को मुर्गा बनाता था। उसके बाद मुंह पर लात मारता था। मूल रूप से वह मयूर विहार का बताया जाता है। कई इलाकों में वह वारदात कर चुका था।
दो और भी लोगों को लगा चाकू, जांच तेज
उसके साथ दो और भी लोग थे। जिनको चाकू लगा है। आरोपी के बारे में लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के बारे में लोगों से जानकारी जुटाई। हमलावरों के बारे में भी पुलिस तलाश कर रही है। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अपूर्व गुप्ता की ओर से वारदात की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस अस्पताल गई थी। लेकिन उससे पहले ही घायल दम तोड़ चुका था। दो और भी लोगों को चाकू लगा है। जिनको हायर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। अभी वारदात के बारे में पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अशोक का इलाके के ही कुछ बदमाशों से विवाद था। अशोक ने रील बनाकर आरोपियों को धमकी दी थी। जिसकी रंजिश में जान ली गई है। बताया जा रहा है कि जिन दो युवकों को चाकू लगा है, वे बीचबचाव में थे। फिलहाल पुलिस अपने एंगल से भी वारदात के दोषियों की पड़ताल में लगी है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
14 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
17 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines