नई दिल्ली: दिल्ली के शिक्षा मंत्री राजकुमार आनंद ने सोमवार को कहा कि एक बार फिर केजरीवाल सरकार की ईमानदारी के आगे दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे ग़रीब बच्चों की पढ़ाई को रोकने के उपराज्यपाल के मंसूबे धरे के धरे रह गए। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया था कि दिल्ली में गेस्ट टीचर्स की भर्ती में अनियमितता हुई है। लेकिन उपराज्यपाल द्वारा इसपर कराई गई जांच में केजरीवाल सरकार की ईमानदारी का सबूत मिला और साफ़ हो गया कि एलजी का ये आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत है।
गेस्ट टीचर्स का अपमान हुआ
शिक्षा मंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल द्वारा ये आरोप लगाया गया था कि शिक्षा विभाग द्वारा गेस्ट टीचर्स की भर्ती में अनियमितता थी और इसके बाद एलजी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ाने वाले गेस्ट टीचर्स का अपमान करते हुए उन्हें घोस्ट टीचर कहा था। उनका आशय था की बड़ी संख्या में गेस्ट टीचर हैं ही नहीं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अपनी इस मनगढ़ंत कहानी को सच साबित करने के लिए उपराज्यपाल ने जांच कराई । अभी उस जाँच की रिपोर्ट आई है जिसने ये साबित कर दिया है कि एलजी का ये आरोप भी पूरी तरह से मनगढ़ंत था और निराधार थे। जांच में साफ़ किया कि जो गेस्ट शिक्षकों नियुक्त है वो न सिर्फ़ क्वालिफाइड हैं बल्कि उनकी रोज़ की उपस्थिति बायोमेट्रिक के द्वारा ऑनलाइन मार्क होती है ।
109 शिक्षक के केस में छोटी-मोटी कमियां
शिक्षा मंत्री ने कहा इस जांच में दिल्ली सरकार के स्कूलों में पोस्टेड 16600 गेस्ट टीचर्स के डाक्यूमेंट्स वेरिफ़ाई किए गए और सिर्फ़ 109 को छोड़ को छोड़कर किसी में केस में कोई भी कमी नहीं पायी गई है | उन्होंने कहा की 109 शिक्षक के केस ऐसे है जिनके डॉक्यूमेंट में छोटी-मोटी कमियां है। इन शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से अपने काग़ज़ात जमा कराने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है | उन्होंने कहा कि, उपराज्यपाल कभी कोई ख़्वाब देखते है और फिर जनता के काम रोकने के लिए उसके आधार पर दिल्ली सरकार पर आरोप लगा देते है। हद तो तब हो गई जब एलजी दिल्ली में ग़रीब लोगों के बच्चों की शिक्षा को रोकने का काम कर रहे है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 hr agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
9 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines