---विज्ञापन---

दिल्ली की औरंगजेब रोड का नाम बदला; अब किस नाम से जानी जाएगी ये लेन? यहां जानें

Dr Kalam Lane: देश की राजधानी दिल्ली में संसद भवन के पास स्थित औरंगजेब लेन का गुरुवार को विधिवत तरीके से नाम बदल दिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की ओर से लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन (Dr APJ Abdul Kalam Lane) कर दिया गया […]

Dr Kalam Lane: देश की राजधानी दिल्ली में संसद भवन के पास स्थित औरंगजेब लेन का गुरुवार को विधिवत तरीके से नाम बदल दिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की ओर से लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन (Dr APJ Abdul Kalam Lane) कर दिया गया है।

बोर्ड का विधिवत हुआ उद्घाटन

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार को एनडीएमसी के अधिकारियों ने विधिवत तरीके नाम पट्टिका (बोर्ड) लगाकर इसका उद्घाटन किया गया है। बताया गया है कि एनडीएमसी ने अपनी एक बैठक में इस सड़क का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके तहत अब इस प्रमुख मार्ग का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

इस अधिकार के तहत बदला नाम

कुछ समय पहले ही एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मीडिया को बताया था कि नई दिल्ली की धारा 231 की उप-धारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में एनडीएमसी क्षेत्र के तहत ‘औरंगजेब लेन’ का नाम बदलकर ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लेन’ करने पर विचार करने के लिए परिषद के समक्ष एक एजेंडा रखा गया था, जिसे मंजूदी दे दी गई है।

---विज्ञापन---

मुंबई में भी बदले गए हैं नाम

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने भी हाल ही में मुंबई के एक ब्रिज का नाम बदला है। शिंदे सरकार वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल कर वीर सावरकर सेतु रख दिया है। इसके अलावा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदलकर अटल बिहारी वायपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु रखने का फैसला किया है।

दिल्ली की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jul 06, 2023 02:44 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola