Delhi Protest: राहुल गांधी की सांसदी जाने के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से नोटों से भरा बक्शा लहराया। अडानी मुद्दे पर सरकार को घेरा। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
सुरक्षा में तैनात थे पांच कंपनी अर्धसैनिक बल
दिल्ली पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां तैनात की गई थी। यातायात पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। सोमवार को भी राजघाट और उसके आसपास धारा 144 लागू है।
वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को किया था सत्याग्रह
दिल्ली के राजघाट पर रविवार को कांग्रेस सांसदों और नेताओं ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में एक दिवसीय सत्याग्रह किया था। वहीं देश के सभी प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन हुए थे। शाम को दिल्ली में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला था।
चार पॉइंट में जानें पूरा घटनाक्रम
23 मार्च: राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाली टिप्पणी पर मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई।
24 मार्च: लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी। चार बार के सांसद राहुल पूर्व सांसद कर दिए गए।
25 मार्च: राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी हैं, सावरकर नहीं जो माफी मांग लें। लड़ाई लड़ता रहूंगा।
26 मार्च: कांग्रेस ने राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह आंदोलन किया।
संबंधित खबरें
ट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
5 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
20 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 day agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines