Delhi young man murder case: दिल्ली में एक नाबालिग ने युवक का मर्डर कर दिया। मामला दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके का है। नाबालिग लड़के की गर्लफ्रेंड को 25 साल का युवक तंग करता था। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार युवक को समझाया, लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।
यह भी पढ़ें-Delhi Air Pollution: बारिश से कम हुआ प्रदूषण, अक्टूबर में पहली बार AQI रहा 89; साफ हुई दिल्ली की हवा
मृतक की पहचान गंगाराम उर्फ संजय उर्फ खांडू के रूप में हुई है। वारदात के बाद उसे एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी 16 साल का है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गंगाराम लगातार उसकी प्रेमिका को तंग कर रहा था। उसने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया। उसने गंगाराम का मर्डर कर दिया।
बहस के बाद बढ़ गया विवाद
गंगाराम अपने परिवार के साथ मैदानगढ़ी इलाके में पड़ती संजय कॉलोनी के भाटी माइंस इलाके में रहता था। उसके पिता गुलाब सिंह के अलावा परिवार में दूसरे लोग हैं। गंगाराम घर के पास ही मैकेनिक का काम करता था। सोमवार को लगभग ढाई बजे अपनी वर्कशॉप में काम कर रहा था। तभी आरोपी आया और उससे बहस करने लगा।
आरोपी के खिलाफ पहले दर्ज हैं 6 केस
विवाद बढ़ गया और आरोपी ने चाकू निकालकर गंगाराम पर कई वार किए। लहूलुहान करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंगाराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम को उसने दम तोड़ दिया। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपी पर पहले चोरी और हमले के 6 केस दर्ज हैं। उसे अरेस्ट कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
14 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
15 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
16 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
16 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
16 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
19 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
21 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines