Delhi Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरना-प्रदर्शन का आज शुक्रवार को छठा दिन है। पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उधर, इस प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई। दिल्ली पुलिस ने शीर्ष अदालत को बताया कि एफआईआर आज ही दर्ज की जाएगी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने महिला पहलवानों को सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया। अब अगली सुनवाई 5 मई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने शिकायकर्ताओं में से एक नाबालिग की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए एक हलफनामा दायर करने के लिए कहा है। यह भी कहा कि खतरे की आशंका का पर्याप्त आकलन करिए।
सुप्रीम कोर्ट ने 26 अप्रैल को पहलवानों के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर पूछा था कि उनके आरोपों पर कोई मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया? तब दिल्ली पुलिस ने कहा था कि एफआईआर दर्ज करने से पहले आरोपों की प्रारंभिक जांच की जरूरत है।
23 अप्रैल को दोबारा जंतर-मंतर लौटे पहलवान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया समेत कई पहलवानों ने 23 अप्रैल से फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया है। इससे पहले जनवरी में पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। आरोप है कि सात महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है।
जनवरी में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद पहलवानों ने धरना खत्म कर दिया था। खेल मंत्रालय ने जांच के लिए कमेटी बनाई। लेकिन अभी तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आई है। इससे क्षुब्ध होकर पहलवानों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू किया है। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। पहलवानों को कई विपक्षी पार्टियों, खाप पंचायतों और खिलाड़ियों का समर्थन मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: UP News: मेरठ में पुलिस ने व्यापारी को उठाया; पत्नी-भतीजे को लगा अपहरण, किया पीछा, जानें फिर क्या हुआ?
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
4 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
4 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
10 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
11 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
13 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
15 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines