Delhi Women Saheli Smart Card: दिल्ली में DTC बस में फ्री सफर करने वाली लाखों महिलाओं के लिए एक बहुत जरूरी खबर सामने आई है। अब दिल्ली की लाखों महिलाएं पिंक टिकट के साथ DTC बस की फ्री सर्विस का आनंद नहीं ले पाएंगी। अब दिल्ली की ये महिलाएं एक ‘स्मार्ट कार्ड’ के जरिए DTC बस में फ्री यात्रा करेंगी। इसको लेकर सरकार की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया है।
कैसा होगा सहेली स्मार्ट कार्ड?
दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार, दिल्ली में रहने वाली 12 साल से बड़ी लड़कियां, महिलाएं और ट्रांसजेंडर ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ के साथ DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह डिजिटल कार्ड होगा, जिसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) ढांचे के तहत जारी किया जाएगा। इस स्मार्ट कार्ट में होल्डर का नाम और फोटो रहेगा। आसान भाषा में कहें तो यह कार्ड फ्री पिंक टिकट की जगह लेगा।
महिलाओं के पास होने चाहिए ये जरूरी कागजात
महिलाओं को इस ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ का लाभ लेने के लिए DTC पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही बैंक के ब्रांच में जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ के लाभ के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण, पासपोर्ट फोटो और किसी भी बैंक के KYC जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। महिलाओं को ये कार्ड रजिस्टर्ड एड्रेस पर डाक से भेजा जाएगा। अगर ये कार्ड कहीं खो जाता है तो बैंक की शर्तों के अनुसार महिलाओं को डुप्लिकेट कार्ड मिलेगा। इस कार्ड के साथ महिलाएं यात्रा तो निशुल्क करेंगी। लेकिन कार्ड जारी करने या फिर उसके रखरखाव के लिए बैंक मामूली शुल्क ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नाबालिग ने ट्रेन में जन्मा बच्चा, मुरादाबाद में सच्चाई सामने आने पर शर्मसार हुआ रिश्ता
ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम
मौजूदा दिल्ली सरकार पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर महिलाओं की फ्री टिकट के नाम पर घोटाले की बात भी लगातार करती आई है। इसके अलावा DTC बसों में ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFCS) से कलेक्शन करना भी जरूरी होगा।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
20 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
21 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
23 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
23 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
23 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines