Delhi women misdeed case: राजधानी दिल्ली के द्वारका से पुलिस ने एक पाखंडी बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा कष्ट काटने के बहाने महिलाओं की आबरू लूटता था। रेप करने के बाद चलता था उगाही और ब्लैकमेलिंग का खेल। आरोपी का नाम विनोद है, जिसको बाबा मसानी के नाम से जाना जाता है। उत्तर द्वारका थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी थी।
अभी पुलिस को 3 से 4 और पीड़ित महिलाओं का भी पता लगा है। आरोपी बाबा को पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर ले लिया है। बाबा का खुद का यूट्यूब चैनल भी है। बाबा माता मसानी चौकी दरबार के नाम से अपना आश्रम चला रहा था। सोमवार देर रात ककरौला मोड़ निवासी महिला ने पुलिस को कॉल कर आपबीती बताई थी। महिला ने कहा था कि बाबा ने कष्ट काटने के बहाने उससे रेप किया।
बाबा ने दीक्षा के नाम पर मांगे थे 5 लाख
अब आरोपी उसको ब्लैकमेल कर रहा है। सूचना के बाद एसीपी द्वारका मदन लाल मीणा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस अधिकारी एसआई दुर्गेश ने मौके पर जाकर पीड़िता से संपर्क किया था। इसके बाद लोगों ने द्वारका थाने के बाहर भी बवाल किया था। महिला अपने पति के साथ बाबा मसानी के पास गई थी, उसके घर में दिक्कत चल रही थी। बाबा ने दीक्षा के नाम पर उससे 5 लाख रुपये मांगे थे।
यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान समेत महाराष्ट्र में NIA की रेड
दंपती ने मना किया था। इसके बाद वे लोग एक दिन फिर बाबा के पास गए, तो आरोपी ने प्रसाद में नशीला पदार्थ दिया था। उसके साथ रेप किया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा। धमकी से परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद बाबा को अरेस्ट किया गया है। द्वारका जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाबा विनोद पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
9 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines