दिल्ली में एक पत्नी ने अपने पति को ऐसी मौत दी कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हत्या के बाद पत्नी बेचारी बनकर रह रही थी, लेकिन जब मृतक के भाई को भाभी के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट मिली, तो पूरा मामला ही पलट गया और ऐसी घटना का खुलासा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
पूरी घटना दिल्ली के उत्तम नगर की है। यहां 13 जुलाई को करण देव नामक शख्स को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से बताया गया कि शख्स की मौत बिजली का झटका लगने से हुई है। इस घटना के बाद पहले मृतक के परिवार को कोई शक नहीं था, इसीलिए उन्होंने पोस्टमार्टम न करवाने की मांग की थी। लेकिन इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरत में डाल दिया।
कुणाल को मिली करण की पत्नी की चैट
दरअसल, करण देव के छोटे भाई कुणाल को मृतक करण की पत्नी, 35 वर्षीय सुष्मिता देव, और उसके कथित प्रेमी राहुल देव के बीच हुई बातचीत की चैट मिल गई। राहुल, करण का चचेरा भाई बताया जा रहा है। जब कुणाल को यह चैट मिली तो वह पुलिस के पास पहुंच गया और सारी बातचीत दिखाई। चैट देखने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और दोनों को हिरासत में ले लिया गया।
पत्नी ने कैसे दी पति को मौत?
अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सुष्मिता ने अपने पति को पहले नींद की दवाई दे दी। दवाई का असर होने के बाद, जब करण गहरी नींद में सो गया तो सुष्मिता ने खौफनाक कदम उठाया। उसने एक एक्सटेंशन के माध्यम से बिजली की सप्लाई अपने पति तक पहुंचाई और तार को उसकी उंगली से छुआ दिया। करण की नींद में ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद सुष्मिता अपने मायके चली गई और लोगों को बताया कि करण बेहोश हो गया है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें बिजली के झटके से मौत की पुष्टि हुई। हालांकि, जब कुणाल को चैट मिली, तो वह पुलिस के पास गया और पूरी कहानी बताई। इसके बाद जांच की दिशा ही बदल गई।
यह भी पढ़ें : Delhi करणदेव हत्याकांड: पत्नी ने देवर की इंस्टाग्राम चैट पर ऐसे दिया हत्या का लाइव अपडेट, सामने आई पूरी स्क्रिप्ट
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सुष्मिता अपने प्रेमी को पल-पल की जानकारी दे रही थी। वह यह भी बता रही थी कि दवा दे दी है, करण सो गया है और दवा का असर हो गया है। एक बार तो उसने राहुल को मदद के लिए भी बुलाया था। इन्हीं चैट्स से इस दर्दनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ है और जिस घटना को लोग एक दुर्घटना मान रहे थे, वह एक सुनियोजित हत्या निकली। महिला और उसका साथी फिलहाल हिरासत में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले की जांच में और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
3 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
3 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
17 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
19 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
21 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
23 hrs agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines