हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Weather Updates: दिल्ली में शीतलहर से मिली राहत, IMD ने आज हल्की बारिश का जताया अनुमान

विज्ञापन

Delhi Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भीषण शीतलहर से राहत मिली है। दिल्ली में पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली रिज और आयानगर में तापमान क्रमशः 5.6 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज सुबह देश के किसी भी उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कोहरा नहीं दिखा और विजिबिलिटी भी सामान्य रही। मौसम विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार से शुक्रवार तक शीतलहर की स्थिति कम होगी।

और पढ़िए – Weather Update: अभी और सताएगी सर्दी; Delhi-NCR में बारिश के साथ UP के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के सात दिवसीय पूर्वानुमान में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

और पढ़िए – दिल्ली में खराब विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, रात में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। शुक्रवार को यह और 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

IMD ने कहा, “पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 से 25 और दिल्ली में 23 और 24 जनवरी को हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें