Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई। साथ ही सुबह कोहरा भी देखा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में आज न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह 6.10 बजे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई।
उधर, कोहरे का असर एक बार फिर ट्रेनों और फ्लाइट्स पर पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली जाने वाली 10 फ्लाइट्स और 26 ट्रेनें आज देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण दिल्ली में विजिबिलिटी कम हो गई जिससे फ्लाइट्स और ट्रेनों के समय पर असर पड़ा है।
दिल्ली जाने वाली ये फ्लाइट्स प्रभावित
दिल्ली से जाने वाली फ्लाइट्स जो प्रभावित हुई हैं, उनमें दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-गुवाहाटी शामिल हैं। इसके अलावा 26 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।
और पढ़िए – जोशीमठ के बाद अब यूपी के इस शहर में पड़ी घरों में दरारें, जानें क्या है पूरा माजरा
उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, और डॉ अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे तक की देरी से चल रही थी।
बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस और जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही है।
अधिकारियों ने कहा कि दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस और हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चलीं। पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और जयनगर-अमृतसर क्लोन स्पेशल भी 6 घंटे की देरी से चल रही है।
14 जनवरी से फिर शुरू होगी ठंड
IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान जैसे राज्यों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। IMD के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि 14 जनवरी से दूसरी बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। हमने पुष्टि नहीं की है लेकिन हम इस बात की समीक्षा कर रहे हैं कि दैनिक तापमान और तीन डिग्री नीचे आएगा या नहीं। पश्चिमी विक्षोभ बहुत सक्रिय है और संभावना है कि 14 जनवरी से ठंड का दौर हो सकता है।
IMD के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिल्ली में 5 जनवरी से 9 जनवरी तक शीत लहर का दौर दर्ज किया गया, जिसमें 8 जनवरी को सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में जनवरी में अब तक लगभग 50 घंटे का घना कोहरा देखा गया, जो कि 2019 के बाद से महीने में सबसे अधिक है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
1 hr ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
16 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
21 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
23 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines