Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मंगलवार (15 अगस्त) को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबंधित करेंगे। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? क्या बारिश होगा या फिर धूप खिली रहेगी? यह भी जान लीजिए।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों के आसमान में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। बारिश होगी, लेकिन बेहद हल्के स्तर पर। इसके चलते मौसम सुहाना होने के आसार हैं।
छुट्टी के दिन मौसम रहेगा सुहाना !
सोमवार को सुबह से ही ज्यादातर इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे और बारिश होने की संभावना भी जगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूं भी आइएमडी ने बारिश होने के आसार नहीं जताए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इस दौरान तेज धूप ने भी लोगों को परेशान किया।
वहीं, मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बेहद हल्की बारिश या गरज के साथ बरसात होने संभावना जताई गई है। इस दौरान अगर आपने पतंग उड़ाने की कोशिश की तो आपकी कोशिश नाकाम हो सकती है। वैसे शाम के समय मौसम अच्छा रहने का अनुमान है।
रूठा हुआ है मौसम
मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल मानसून दिल्ली-एनसीआर से रूठा हुआ है तो उत्तर भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश भी हो रही है। पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और और उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। भूस्खलन और बादल फटने से हिमाचल प्रदेश में कई लोगों की जान जाने की भी खबर है। वहीं, दिल्ली की बात करें तो राजधानी में मानसून ने जुलाई के अंतिम पखवाड़े में ही दस्तक दे दी थी। इसके बाद कई दिनों तक झमाझम बारिश हुई। इसका असर यह रहा तो कुछ ही दिनों की बारिश में दिल्ली के कोटे की 80 प्रतिशत बारिश हो गई।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
39 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
1 hr agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
4 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
4 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
5 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
5 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines