Delhi Weather Update: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है मगर उसका अहसास केवल उन लोगों को हो रहा है जो सुबह 5-6 बजे घर से बाहर निकलते हो। शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से भी कम था। वहीं शिमला में 6.8 डिग्री, डलहौजी में 6.8 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया।
सुबह 4 बजे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आस-पास रहती है। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप खिलती है जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री के आस-पास पहुंच जाता है। वहीं उधर पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है। शिमला में अधिकतम तापमान दिल्ली की तुलना में कम रहता है। शुक्रवार को यहां का तापमान 15 डिग्री के आस-पास रहा।
इतना रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की माने तो लोदी रोड़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और नोएडा में 6.6 डिग्री, आया नगर में 6 डिग्री, मंगेशपुर में 6.1 डिग्री रहा। विभाग के अनुसार पारे में गिरावट की मुख्य वजह आसमान साफ होना है। आईएमडी के वरिष्ठ विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि 17 दिसंबर तक तापमान में फिर से गिरावट देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।
पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों पारा गिरा
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग जिलों में 16 और 17 दिसंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
यह भी पढ़ेंः फिर याद आई निर्भया! चलती बस में दलित महिला से गैंगरेप, कानपुर से जयपुर जा रही थी पीड़िता
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
15 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
16 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
18 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
18 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
19 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
20 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines