Delhi Weather update: दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में झमाझम बारिश होने के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की खबर है. यह बारिश अगले दो घंटे तक ऐसे ही झमाझम बरसेगी. मौसम पर अपडेट देने वाले IndiaMetSky Weather के एक्स अकाउंट पर शेयर ताजा पोस्ट के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, पलवल, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्व-पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण मौसम में अचानक यह बदलाव आया है. इसी वजह से अचानक बारिश का मौसम बना है.पीटीआई के अनुसार , भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आंशिक रूप से दिन भर छाए रहे बादल
मौसम कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से अधिक था। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इससे पहले सुबह 9 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता “मध्यम” श्रेणी में दर्ज की गई, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 107 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि बीते दिन सितंबर में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं के सब्र का बांध टूटा, बाणगंगा पर बांटा गया माता का प्रसाद
अगले कुछ दिन ऐसा ही रह सकता है मौसम
जाते वक्त का मानसून विदा होने का नाम नहीं ले रहा। 10 दिन से बारिश की एक बूंद को तरस रहे लोगों को आज बारिश में नहाने का मौका मिला। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन और ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। आमतौर पर सितंबर में मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन इस बार नजारा कुछ और ही है। स्काईमेट ने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 17-18 सितंबर को भी बारिश का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़ें: IMD Weather Update: पड़ेगा कोहरा और बर्फबारी…, अक्टूबर में कब से होगी ठंड की शुरुआत?
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
18 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
18 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
21 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
21 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
23 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines