Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में आज घने कोहरे की चादर बिछी है। आज 3 जनवरी की सुबह दिल्ली से लेकर नोएडा तक विजिबिलिटी बिल्कुल कम है। नया साल शुरू होते ही ठंड बढ़ने लगी है। पिछले 2 दिन से दिन का तापमान भी कम ही रहा है। हालांकि थोड़ी धूप खिली थी, मगर उससे दिल्लीवासियों को कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम?
आज का मौसम
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पूरे दिन का पारा 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सूर्योदय सुबह 7:14 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 05:36 पर हो सकता है।
यह भी पढ़ें – 75000 रुपये की लालच में पी गया दो बोतल शराब
दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके
दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ रही है और इन इलाकों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ…
- पालम
- लोधी रोड
- आया नगर
- नजफगढ़
- नरेला
- पूसा
- पीतमपुरा
- राजघाट
कब होगी बारिश?
हालांकि इस हफ्ते बारिश होने के आसार कम हैं, लेकिन कोहरे, ठंड और शीतलहरों में बढ़ोतरी हो सकती है। IMD ने आने वाले हफ्ते में बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी सर्द हवाएं और कोहरा काफी बढ़ गया है। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी विजिबिलिटी कम देखी गई है।
गुरुवार को कैसा था मौसम?
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, कल भी दिनभर शीतलहरें चल रही थीं। अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 7.06 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोहरे से ढकी दिल्ली
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए विजुअल्स में दिल्ली का अक्षरधाम इलाका कोहरे में लिपटा दिखाई दे रहा है। बारापुला में भी विजिबिलिटी कम देखी गई है। लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट बिक्री शुरू
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
15 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
16 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines