हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi Weather: कोल्ड वेव्स के बीच दिल्ली में कब होगी बारिश? इन 10 इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड

Delhi Weather: दिल्ली और साथ नोएडा समेत पूरे एनसीआर में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में यहां बारिश होने का अनुमान जताया है। जानिए आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम।

विज्ञापन
photo credit-ani

Delhi Weather: इस समय पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से गुजर रहा है। राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से शीतलहर के चलते जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इस कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। सुबह और शाम के समय की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, दिन के समय हल्की धूप से मौसम में थोड़ा साफ हो दिखाई पड़ता है। कल हफ्ते के पहले दिन भी राजधानी समेत समूचे नोएडा में भी कोल्ड वेव्स चल रही थी। शाम के समय भी तेज हवाएं चल रही थी। आज सुबह भी दिल्ली में शीतलहरें चल रही थी, वहीं कोहरा बाकी दिन की तुलना में कम है। जानें कैसा रहेगा पूरा दिन।

आज का मौसम

दिल्ली-NCR में तेज हवा लोगों पर कहर ढहा रही है। शीतलहर के कारण सुबह-सुबह काम पर जाने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही दिन भर ठंडी हवाएं चलेंगी, जो शाम के समय और तेज हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ‘रमेश बिधूड़ी होंगे बीजेपी का CM चेहरा…’ AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा

विज्ञापन

कल कैसा था मौसम?

सोमवार को दिल्ली में मौसम ठंडा ही था। कल भी शीतलहर चल रही थी। कल अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था।

हो सकती है बारिश

सोमवार की सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई थी। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले से ही बारिश का अनुमान लगाया था। इस हफ्ते बारिश भी हो सकती है। बरसात के बाद राजधानी का मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली के ये इलाके सबसे ठंडे

पालम
लोधी रोड
आया नगर
नजफगढ़
नरेला
पीतमपुरा
पुसा
राजघाट

विजुअल्स में देखें दिल्ली का हाल

राजधानी दिल्ली में पारा गिरने के कारण लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। न्यूज एजेंसी ANI, द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट विजुअल्स दिल्ली गेट इलाके से आए हैं। जहां ऑटोचालक आग जलाकर हाथ सेंकते हुए दिखे। अन्य विजुअल में महीपालपुर फ्लाईओवर का दृश्य आया है, जिसमें कोहरा नजर आ रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिल्ली में गैंगवार की साजिश नाकाम, 7 बदमाश गिरफ्तार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola