---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Weather: कड़ाके की ठंड में बारिश का अलर्ट, आज दिल्ली के ये इलाके ज्यादा ठंडे

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद कल तेज धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। जानिए कैसा रहेगा आज राजधानी का मौसम।

---विज्ञापन---

Delhi Weather: देश में इन दिनों मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं का सिलसिला जारी है। शीतलहरों के बाद कल बुधवार को दिन में कड़ी धूप खिली थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि, शाम को हवाओं की स्पीड भी थोड़ी बढ़ गई थी। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में कोहरे और बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कोहरा और ठंड से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वालों को सबसे अधिक समस्याएं हुईं। आइए जानते हैं आज के मौसम के बारे में।

कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज 9 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावनाएं हैं। वहीं, न्यूनतम में भारी गिरावट तकरीबन 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंकाएं हैं। साथ ही, आज राजधानी में कोल्ड डे की चेतावनी भी दी गई है। बुधवार को धूप खिलने के बाद तापमान में थोड़ी बढ़त हुई है। IMD के अनुसार, आज बारिश होने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘रमेश बिधूड़ी होंगे बीजेपी का CM चेहरा

ये इलाके सबसे ठंडे 

पालम
लोधी रोड
आया नगर
नजफगढ़
नरेला
पीतमपुरा
पुसा
राज घाट

---विज्ञापन---

 Delhi Weather

रेनफॉल अलर्ट

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते बारिश होने की संभावनाएं हैं। शनिवार और रविवार को बरसात हो सकती है। 12 जनवरी को NCR में भी बारिश हो सकती है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी रेनफॉल अलर्ट है।

---विज्ञापन---

कितना AQI

सफर (SAFAR) की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली का एक्यूआई लेवल 295 है। यह खराब हवा की श्रेणी में आता है। हालांकि, दिल्ली में पिछले 2 दिनों से कोहरा कम देखा गया है। दिल्ली के ये इलाके सबसे प्रदूषित हैं- अलीपुर, आनंद विहार, बवाना, बुरारी, मथुरा रोड, डीटीयू और जहांगीरपुरी।

कल कैसा था मौसम?

बुधवार को दिल्ली समेत नोएडा में मौसम में काफी बदलाव देखा गया है। सुबह के समय कल तेज हवाएं चल रही थी। वहीं, दिन में तेज धूप के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। कल का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा था और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दिल्ली में गैंगवार की साजिश नाकाम, 7 बदमाश गिरफ्तार

First published on: Jan 09, 2025 07:34 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola