Delhi Wazirpur Election Result 2025: बीजेपी की पूनम शर्मा 11220 वोटों से जीतीं, आप के राजेश गुप्ता को दी मात

Wazirpur Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली की वजीरपुर सीट पर बीजेपी की पूनम शर्मा ने आप के राजेश गुप्ता को 11220 वोटों से हरा दिया। बता दें बीजेपी राजधानी की सत्त में 27 साल बाद वापसी करने जा रही है।

Wazirpur Assembly Election Result 2025

Wazirpur Assembly Election Result 2025

Live Delhi Wazirpur Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी की 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वजीरपुर सीट से बीजेपी की प्रत्याशी पूनम शर्मा ने आप के राजेश गुप्ता को 11220 वोटों से हरा दिया।

विज्ञापन

वजीरपुर से कांग्रेस ने रागिनी नायक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आप ने राजेश गुप्ता पर दांव खेला है, जबकि बीजेपी ने पूनम शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

वजीरपुर विधानसभा अपने औद्योगिक क्षेत्र की वजह से जानी जाती है। इस सीट पर सबसे पहले 1993 में चुनाव हुए। इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के दीप बंधु यहां से चुनाव जीते। 1998 में कांग्रेस ने दोबारा जीत दर्ज की। 2003 में पहली बार बीजेपी का खाता खुला। यहां इस बार मांगेराम गर्ग विधायक चुने गए। 2008 में मांगेराम को हार का सामना करना पड़ा। 2008 में कांग्रेस के हरिशंकर गुप्ता ने 3 हजार से अधिक के अंतर से जीत दर्ज की। 2013 में यहां बीजेपी के महेंद्र नागपाल ने आप के प्रवीण कुमार को 5 हजार 574 मतों से हरा दिया। 2015 और 2020 में आप के राजेश गुप्ता ने यहां जीत दर्ज की। ऐसे में पिछले दो चुनाव से यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और आप के बीच में है।

उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम चुनाव परिणाम
राजेश गुप्ता आम आदमी पार्टी हार
रागिनी नायक कांग्रेस हार
पूनम शर्मा बीजेपी जीत

सीट का जातीय समीकरण

वजीरपुर विधानसभा सीट भले ही औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जानी जाती हो, लेकिन यह सीट पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की सीट मानी जाती है। पंजाबी और वैश्य समाज का दबदबा है। इस सीट पर सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत दलित मतदाता है। वैश्य समाज के वोटर 12 फीसदी है और पंजाबी वोटर्स 17 प्रतिशत के करीब हैं। सिख समाज 3 प्रतिशत, गुर्जर 4 प्रतिशत, जाट एक प्रतिशत, ओबीसी 25 प्रतिशत, 8 फीसदी वोट अन्य समुदाय का है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने रोचक किया मुकाबला

इस सीट पर पर पिछले कुछ समय में गुर्जर और पंजाबी की अहम भूमिका रही है। बीजेपी यहां पर गुर्जर को उम्मीदवार बनाती रही है, वहीं आप वैश्य समुदाय पर दांव खेलती रही है। ऐसे में इस बार कांग्रेस ने रागिनी नायक को उतारा है जो कि पंजाबी ब्राहाण हैं वहीं उनके पति गुर्जर समुदाय से आते हैं। ऐसे में इस बार वजीरपुर सीट पर काफी रोचक मुकाबला होने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ