दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी और पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में अब पानी की सप्लाई नए समय के अनुसार की जाएगी, ताकि हर कॉलोनी तक पर्याप्त और स्वच्छ पानी पहुंचाया जा सके. इस नियम की जानकारी देते हुए विधानसभा के MLA ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा ‘किराड़ी में बेहतर जल आपूर्ति के लिए नई पानी सप्लाई समय-सारणी लागू की गई है. इससे सभी कॉलोनियों तक पर्याप्त एवं स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और जल समस्या से राहत मिलेगी, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि पानी का सदुपयोग करें एवं सहयोग बनाए रखें.
यह भी पढ़ें: Delhi Water Crisis: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत! राजधानी में जल संकट दूर करने के लिए
सभी इलाकों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए बनाई गई नई योजना
नई समय-सारिणी को लागू करने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर वार्ड और कॉलोनी तक नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंच सके. इस योजना के तहत विभिन्न वार्डों में अलग-अलग समय पर पानी की आपूर्ति की जाएगी, जिससे पाइपलाइन पर दबाव कम होगा और सभी क्षेत्रों को समान रूप से लाभ मिल सकेगा. बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में पिछले कई हफ्तों से पानी की सप्लाई में कमी हुई है, जिससे कई इलाकों में टैंकरों की मदद से पानी पहुंचाया जा रहा है. हालांकि, दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार के साथ बड़ा फैसला लिया है, जिससे राजधानी की पानी की समस्या ठीक हो सकेगी. साथ ही, भविष्य के लिए भी कई योजनाओं पर चर्चा जारी है.
किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के वार्डों और कॉलोनियों की नई समय-सारिणी
पहला दिन (DAY 1):
सुबह 5 से 8 बजे (वार्ड 39 और 40): प्रवेश नगर (A, B, C, D ब्लॉक), मुबारकपुर गांव, अगर नगर (A, B1 से B4 ब्लॉक), मीर विहार, रूप विहार, किशन विहार, सूरत विहार और लक्ष्मी राम पार्क.
दोपहर 2 से शाम 6 बजे (वार्ड 40): विद्यापति नगर, शर्मा कॉलोनी, इंदर एन्क्लेव-II, गौरव नगर और शीशमहर एन्क्लेव.
दूसरा दिन (DAY 2):
सुबह 5 से 9:15 बजे (वार्ड 39): आस्था विहार, गौरी शंकर एन्क्लेव, हिंद विहार, सत्या एन्क्लेव, पांडे एन्क्लेव, आदर्श एन्क्लेव, शारदा वत्स एन्क्लेव, विनय एन्क्लेव, अमन एन्क्लेव, जनता एन्क्लेव, बृज एन्क्लेव, चंदन विहार, चंदन पार्क, राम नगर, रघुवीर विहार, मीठा पानी (A, B-ब्लॉक), अगर नगर (C, D, E, F ब्लॉक), न्यू यादव एन्क्लेव, यादव नगर, लक्ष्मी नगर और लक्ष्मी विहार एक्सटेंशन (सोम बाजार, शनि बाजार, नेहर-450, मस्जिद वाल्व क्षेत्र).
सुबह 5 से 7:30 बजे (वार्ड 37/38): नीति विहार, प्रेम नगर एक्सटेंशन, केनेरा बैंक और करंजवाला वाल्व.
दोपहर 2 से शाम 6 बजे (वार्ड 40 और 41): निठारी गांव, बलजीत विहार, विकास एन्क्लेव, ध्रुव एन्क्लेव, इंदर एन्क्लेव फेज-I और प्रताप विहार-III.
तीसरा दिन (DAY 3):
सुबह 5 से 8 बजे (वार्ड 37): 40 फीट रोड (LMPQ, U1, U2, Z ब्लॉक), रतन विहार स्टेशन ब्लॉक, मिठाला विहार, RST ब्लॉक, प्रेम नगर-II और गौरव नगर-II.
दोपहर 2 से शाम 5 बजे (वार्ड 37): 70 फुट रोड.
शाम 5:30 से 7:30 बजे (वार्ड 41): C ब्लॉक रमेश एन्क्लेव, कैलाश विहार और तुलाराम (बलबीर विहार).
चौथा दिन (DAY 4):
सुबह 5 से 8 बजे (वार्ड 41): प्रताप विहार पार्ट-1 व II, करण विहार पार्ट 1 से 5, रमेश एन्क्लेव A व B ब्लॉक, हरी एन्क्लेव पार्ट-2 (वैशली, राजवीर और जहाज कोठी).
दोपहर 2 से शाम 6:30 बजे (वार्ड 37/41): अमन विहार (A, B, C, D-ब्लॉक) और हरी एन्क्लेव पार्ट-I ( वाल्व-जगदम्बा मार्केट, करन स्कूल, कृष्णा प्रधान, अजीत प्रॉपर्टी और श्मशान घाट).
यह भी पढ़ें: Delhi-Katra Expressway: दिल्ली-NCR से माता वैष्णो देवी का सफर होगा बेहद आसान! नए हाई-
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
27 mins agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
3 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
21 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines