दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक पानी बंद! जानिए आपके एरिया में कब और क्यों नहीं आएगा पानी

दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. आखिर किन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी और इसके पीछे क्या वजह है? जानिए पूरी जानकारी.

Delhi Water Supply Disruption

पश्चिमी दिल्ली में क्यों होगी पानी की किल्लत?

पश्चिमी दिल्ली में जलापूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड कदम उठा रहा है. इलाके में 1100 मिमी व्यास वाली एक नई पाइपलाइन बिछाई गई है. इस मुख्य पाइपलाइन को चार अलग-अलग स्थानों पर जोड़ने का काम किया जाना है. यह इंटरकनेक्शन कार्य ख्याला बूस्टर पंपिंग स्टेशन के अंदर, उसके गेट पर और रिंग रोड पर शिवाजी कॉलेज के पास दो जगहों पर पूरा किया जाएगा. इस तकनीकी काम की वजह से 29 जुलाई को सुबह 10 बजे से लेकर 30 जुलाई को तड़के सुबह 2 बजे तक प्रभावित इलाकों में बहुत कम दबाव पर पानी की सप्लाई होगी.

विज्ञापन

इन इलाकों के लोग होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

जल बोर्ड के इस काम की वजह से पश्चिमी दिल्ली के कई बड़े इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी. इनमें राजा गार्डन, रमेश नगर, ख्याला, रानी बाग, मोती नगर, शारदा पुरी, टैगोर गार्डन और तिहाड़ गांव शामिल हैं. इसके अलावा तिलक नगर, वरुण निकेतन, राजौरी गार्डन, करमपुरा, सरस्वती गार्डन, हरि नगर, मानसरोवर गार्डन, विष्णु गार्डन, सुभाष नगर, उत्तम नगर और मोहन गार्डन के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे. साथ ही गणेश नगर, कृष्णा पुरी, जेजे कॉलोनी ख्याला, रवि नगर, चंद नगर और इनके आसपास के पूरे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्ड की सलाह

दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के सभी निवासियों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पहले से ही पर्याप्त पानी भरकर रख लें. इसके साथ ही आपात स्थिति में पानी के टैंकर मंगवाने के लिए टेलीफोन नंबर भी जारी किए गए हैं. निवासी सेंट्रल कंट्रोल रूम के नंबर 1916, 23527679, 23538495 और 23634469 पर संपर्क कर सकते हैं. अगर आपको पंजाबी बाग इलाके के लिए टैंकर चाहिए तो 25223658 पर कॉल करें. शिवाजी एन्क्लेव के लिए 25193140, 25174140 और पश्चिम विहार क्षेत्र के लिए 25281197 पर फोन करके टैंकर की सुविधा ली जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ