AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से तगड़ा झटका, नियुक्तियों में गड़बड़ी के मामले में तय हुए आरोप

AAP MLA Amanatullah Khan: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को झटका देते हुए फैसला सुनाया है। दरअसल, अमानतुल्लाह खान पर कर्मचारियों की नियुक्ति मामले में गड़बड़ियों का आरोप है।

AAP MLA Amanatullah Khan

Photo Credit- X

AAP MLA Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी के MLA अमानतुल्लाह खान को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने विधायक अमानतुल्लाह खान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। यह पूरा मामला CO और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितताओं से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान और महबूब आलम पर साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप तय किए हैं। जबकि, बाकी के 9 लोगों पर साजिश रचने के आरोप तय किए गए हैं।

विज्ञापन

कोर्ट से अमानतुल्लाह खान को झटका

बीते कई सालों से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितताओं का मामला चला आ रहा है। इस पर अब दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह को तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने विधायक समेत 10 लोगों पर इस मामले में आरोप तय कर दिए हैं। अमानतुल्लाह पर महबूब आलम पर साजिश और भ्रष्टाचार का आरोप है। वहीं, अन्य 9 पर साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है नियुक्तियों का मामला?

यह मामला तब सामने आया जब अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन थे। उस दौरान उन्होंने कई लोगों की नियुक्तियां कराई थीं। इन नियुक्तियों को लेकर उन पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने कर्मचारियों की भर्ती के लिए कैश जमा किया था। इसके साथ ही कई सहयोगियों के नाम पर प्रॉपर्टी भी खरीदी थीं। इसके अलावा 2018 से 2022 के दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड की कई प्रॉपर्टी को पट्टे पर भी देकर मुनाफा कमाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  उस समय कुल 32 लोगों को भर्तियां कराई गईं, जिनमें से 5 MLA के रिश्तेदार और 22 ओखला क्षेत्र के लोग शामिल थे।

वक्फ बोर्ड की जमीन घोटाले में ED कई बार अमानतुल्लाह खान को नोटिस भेज चुकी थी। इसके बाद ही एजेंसी ने विधायक के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। वहीं, कई मामलों में अमानतुल्लाह पुलिस हिरासत में भी लिए जा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ