Delhi Video: दिल्ली के आरके पुरम में 22 फरवरी को एक सड़क धंस गई थी, जिसमें एक कुत्ता और दो बाइक गिरने से बने गड्ढे में गिर गए थे। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें उस पल को कैद किया गया है जब सड़क का एक हिस्सा अचानक से गिर गया जब कुत्ता बाइक के पास आराम कर रहा था।
देखें वीडियो: दिल्ली के आरके पुरम में सड़क धंसी
समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक सीसीटीवी फुटेज साझा किया, जिसमें दिखाया गया है कि काले रंग का कुत्ता जो एक कोने में 2 बाइकों के बीच आराम कर रहा था, सड़क के धंसने से कुछ सेकंड पहले खड़ा हो गया, लेकिन वह वहां से भाग नहीं पाया और अंदर चला गया। कुछ सेकंड के बाद, यह देखा जा सकता है कि एक आदमी सड़क के उस हिस्से पर कूदते हुए दिखता है। शुक्र रहा कि वह आदमी वहा से निकल गया और फिर तुरंत वह हिस्सा भी गिर गया। जब दोबारा सड़क धंसी तो दूसरी बाइक भी अंदर गिर गई।
https://twitter.com/ANI/status/1629380237279776768
देखते ही देखते आसपास के कुछ लोग जमा हो गए और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, यहां हैरान करने वाली बात यह थी कि जब सड़क धंसने वाली थी तो कुत्ते को कही ना कही कुछ गलत होने का आभास हो गया था।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
9 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
9 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines