मुंह में झाग, क्लासरूम में लाश...बर्थडे पर बेटे का हाल देख मां बेहोश, दिल्ली के स्कूल में क्यों मचा हड़कंप?

Private School Student Death: दिल्ली के वसंत विहार में आज एक प्राइवेट स्कूल में बच्चे की मौत हो गई। उसकी लाश क्लासरूम में ही मिली, लेकिन शव जिस हालत में मिला, उसे देखकर परिजनों ने हत्या का शक जताया, लेकिन पुलिस सुसाइड के एंगल से भी जांच कर रही है।

Delhi Vasant Vihar Private School Student Death

बच्चे के परिजनों ने हत्या किए जाने का शक जताया है।

विज्ञापन

Delhi Vasant Vihar Private School Student Death: दिल्ली में वसंत विहार में आज एक प्राइवेट स्कूल में हड़कंप मच गया। एक क्लासरूम में 12 वर्षीय स्कूल स्टूडेंट की लाश मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जब बच्चे क्लासरूम में पहुंचे तो बच्चे की हालत देखकर चिल्लाने लगे। स्टाफ ने प्रिंसिपल को बताया तो उन्होंने पुलिस बुलाई। पुलिस डॉक्टर को लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी, क्योंकि उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। पुलिस ने बच्चे के परिजनों को बुलाकर घटना की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि बच्चे की हत्या हुई या सुसाइड की गई है?

यह भी पढ़ें:2 सरकारी नौकरियां छोड़ IPS बना, अधूरी रह गई ख्वाहिश; हादसे में मारे गए हर्षवर्धन की ये थी आखिरी इच्छा

विज्ञापन

आज ही जन्मदिन था मृतक प्रिंस का

साउथ वेस्ट DCP सुरेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान प्रिंस पुत्र सागर निवासी ए-120, कुदुमपुर पहाड़ी वसंत विहार के रूप में हुई। प्रिंस छठी क्लास में पढ़ता था। उसके पिता ड्रेन क्लीनर हैं और उसका एक और भाई पीयूष है। प्रिंस की मां नीतू बेटे की लाश देखकर बेहोश हो गई थी। होश में आने पर उसने बताया कि आज ही प्रिंस का जन्मदिन था। प्रिंस का स्कूल के ही एक स्टूडेंट के साथ झगड़ा हुआ था, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले में कार्रवाई नहीं की तो प्रिंस के परिजन भड़के हुए हैं। वहीं स्कूल में इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है। इसलिए उन्होंने स्कूल के बाहर इकट्ठे होकर हंगामा किया। प्रिंस के परिजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने का शक जताया है।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस के परिजनों का हंगामा बढ़ता देखकर स्कूल की छुट्टी कर दी गई। स्कूल को बंद भी कर दिया गया है। प्रिंस के परिजन स्टाफ पर लापरवाही बरतने और प्रिंस की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जिस बच्चे के साथ प्रिंस का झगड़ा हुआ था, उसके परिजन भी आए हुए थे और पुलिस से बातचीत कर रहे थे, जबकि पुलिस ने उनसे कोई बात नहीं की। वहीं फोर्टिस अस्पताल वसंत कुंज के डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक प्रिंस के शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं मिला, लेकिन मुंह से झाग जैसा कुछ पदार्थ निकल रहा था। हो सकता है कि उसे दौरा पड़ा हो। अब मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ