Delhi News: दिल्ली के उत्तम नगर में स्थित बीएम गुप्ता अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में 13 मई की रात को भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद अस्पताल व उसके आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। ये हादसा बीती रात करीब 8 बजे हुआ और कुछ ही पलों में आग ने भयानक रूप ले लिया और वो दूसरी मंजिल तक फैल गई। हालांकि आग की लपटें तीसरी मंजिल तक भी पहुंच गईं जहां मेडिकल रिकॉर्ड सेक्शन और डेंटल यूनिट है। मगर इस हादसे में किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं आई है।
मुश्किल से पाया गया आग पर काबू
उत्तम नगर में स्थित बीएम गुप्ता अस्पताल में आग लगने की खबर ने सभी को परेशान कर दिया। जिन लोगों के परिजन उस अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें चिंता सताने लगी। आग ने भीषण रूप ले लिया था, ऐसे में 11 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली थी और करीब 9:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़ें: Balia News: बलिया में सामने आई मेरठ जैसी ‘मुस्कान’, जिसने प्रेमी के लिए ली पति की जान
क्या हुआ है कोई नुकसान?
अच्छी बात ये रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं आई है। न ही कोई आग में हताहत हुआ है। एसडीओ जनकपुरी आरके यादव ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि जैसे ही हमें आग लगने की सूचना मिली तो हमारी गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए निकल गईं। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय अस्पताल में 15-20 मरीज और करीब 20 अस्पताल कर्मचारी मौजूद थे जिन्हें अस्पताल से बाहर निकाला गया।
क्या आग लगने से रोगियों के इलाज पर पड़ा असर
बता दें कि ये एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल है जो 100 बेड वाला है। इसमें मदर-चाइल्ड केयर यूनिट, हार्ट सेंटर, आर्थोपेडिक्स और ईएनटी डिपार्टमेंट हैं। ऐसे में अस्पताल में जो मरीज भर्ती थे उनके इलाज में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आई और सुचारू रूप से उनका इलाज किया गया।
सामने आया भयानक वीडियो
आग लगने के बाद का भयानक वीडियो सामने आ गया है। अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल तक आग की भयानक लपटें उठती दिखाई दीं जिन्हें देख हर कोई डर गया। अग्निशमन कर्मचारियों ने समय रहते कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद: हरियाणा से भगाकर लाई गई नाबालिग लड़की का धर्मांतरण रुकवाया, आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines