दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने पिछली सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इस बार मंत्री ने रैन बसेरों के रखरखाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार (आप) में ये धांधली हुई है। अब वो इसकी जांच CBI से कराएंगे। दोषियों को किसी हालत नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने पहले फेज 11 जिलों के डीएम को रैन बसेरों की जांच पड़ताल करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, विजिलेंस विभाग से भी जांच कराई जाएगी।
5 रैन बसेरों का किया था औचक निरीक्षण
शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को सचिवालय में रैन बसेरों की व्यवस्था और प्रबंधन जानने के लिए बैठक की। इसमें दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। सूद ने कहा कि गुरुवार को उन्होंने सराय काले खां में 5 रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां काफी गंदगी मिली थी।
लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों से कहा है कि सभी रैन बसेरों में रोजाना साफ सफाई की जाए। आसपास का इलाका साफ रखा जाए। इसकी जांच रिपोर्ट उनके कार्यालय भेजी जाए। अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन लोगों की रैन बसेरों में एंट्री हो बंद
मंत्री आशीष सूद ने अधिकारियों से कहा कि दिल्ली के सभी रैन बसेरों में सफाई, पानी के रिसाव, बिजली, पीने के पानी और हाजिरी रजिस्टर का विशेष ख्याल रखा जाए। अनधिकृत लोगों की एंट्री बंद की जाए। इसके अलावा रैन बसेरों को सरकारी के अधीन ही रखा जाए।
महिला रैन बसेरों की सुरक्षा होगी कड़ी
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी निजी संस्था को इसे नहीं दिया जाए। साथ महिला रैन बसेरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। साथ ही किसी भी अनहोनी का तुरंत समाधान किया जाए। डूसिब ने बताया कि रैन बसेरों में काम करने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए ऐप-आधारित प्रणाली विकसित कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
29 mins agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
10 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
16 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
16 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
18 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
19 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
19 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
19 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines