Delhi UPSC Coach and IPS Officer Fight Video Viral: राजधानी दिल्ली में आयोजित एक हाई प्रोफाइल शादी में तगड़ी झड़प देखने को मिली। यह लड़ाई आम लोगों के बीच नहीं बल्कि UPSC कोच और ट्रेनी IPS ऑफिसर के बीच हुई है। मामला मारपीट पर आ गया। कोच का दावा है कि ट्रेनी IPS ने उनके सिर पर कांच का गिलास दे मारा, जिससे वो पूरी तरह लहूलुहान हो गए।
क्या था पूरा मामला?
यह मामला साउथ वेस्ट दिल्ली के कपशेरा इलाके का है। 6 दिसंबर की रात इलाके में एक भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया था। कोच के अनुसार इस शादी में कई बड़े लोग मौजूद थे। तभी UPSC के कोच विकास ढयाल और ट्रेनी IPS राहुल बलहारा के बीच झड़प हो गई। बात हाथापाई पर आ गई। शादी में मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की। इसी बीच ट्रेनी IPS ने हाथ में मौजूद कांच का गिलास कोच के सिर पर फेंक कर मारा। इससे कोच के सिर पर गहरी चोटें आई और काफी सारा खून निकलने लगा।
यह भी पढ़ें- Winter Session 2024: 3 अहम बिल कौन से? जो आज संसद में हो सकते हैं पास
CCTV में कैद हुआ मामला
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले पर कुछ कहा जा सकता है।
कोच ने शेयर किया वीडियो
विकास ने एक्स प्लेटफॉर्म पर मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए लंबा चौड़ा नोट लिखा है। विकास का कहना है कि 2023 बैच त्रिपुरा कैडर के ट्रेनी IPS राहुल बलहारा ने मुझपर हमला किया। उसने मुझे बर्बाद करने की धमकी दी। मेरा दोस्त मुझे अस्पताल लेकर गया था, राहुल ने उसके खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है।
IPS पर लगाया धमकी देने का आरोप
विकास ने बताया है कि राहुल ने मुझे धमकी दी है वो मुझे और मेरे करीबियों को बर्बाद कर देगा। उसने मेरे माता-पिता को भी इमोशनल ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाने की भी धमकी दी। कोई आम इंसान इंसाफ की उम्मीद कैसे कर सकता है? जब अन्याय ही पुलिस के द्वारा किया जाए।
यह भी पढ़ें- ऐसी-ऐसी जगहों पर बम हैं कि ढूंढ नहीं सकोगे…40 स्कूलों को ईमेल में क्या-क्या धमकी?
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
6 mins agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
10 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
13 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
13 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
16 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
16 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
18 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines