Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक छात्र संगठन ने कैंपस में आज प्रधानमंत्री मोदी पर बने BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की घोषणा की है। आशंका जताई जा रही है कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद से दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में भी हलचल मच सकती है। डीयू प्रशासन ने पुष्टि की है कि उन्होंने छात्र संगठनों द्वारा बुलाई गई ऐसी किसी भी स्क्रीनिंग और विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए हैं।
कांग्रेस की छात्र विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), भीम आर्मी और कई अन्य छात्र संगठनों ने नॉर्थ कैंपस में आर्ट्स डिपार्टमेंट के बाहर आज शाम बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग का आह्वान किया है।
और पढ़िए – प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत में लोग औसतन 6 घंटे स्क्रीन पर बिताते हैं, यही चिंता की बात
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगा दिया गया है। उधऱ, केंद्र सरकार के निर्देश की अवहेलना करते हुए विपक्षी दलों के छात्र निकायों और युवा शाखाओं ने विभिन्न राज्यों में कॉलेज परिसरों में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग आयोजित करने की घोषणा की है।
और पढ़िए – परीक्षा पर चर्चा के दौरान PM मोदी बोले- समाजिक दबाव के कारण बच्चों से अपेक्षा समस्या है
मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने दावा किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रोकने के लिए बिजली और इंटरनेट काट दिया था। वहीं, स्क्रीनिंग करने वाले छात्र संगठन ने स्क्रीनिंग के दौरान पथराव का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि डॉक्यूमेंट्री देखने के दौरान एबीवीपी सदस्यों ने उन पर हमला किया।
इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया में बुधवार को 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन करने के आरोप में 13 छात्रों को हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
4 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
20 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines