दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत होते ही ड्रेस कोड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज में छात्रों के शॉर्ट्स पहनने पर रोक लगा दी है. कॉलेज प्रसाशन के इस फैसले को लेकर छात्रों ने पहले ही दिन कैंपस में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि नए नियम को लेकर कॉलेज प्रशासन ने एक नोटिस जारी किया है. जिसके अनुसार, क्लासरूम, लाइब्रेरी, असेंबली हॉल और चैपल जैसी जगहों पर शॉर्ट्स पहनने कर आने की अनुमति नहीं होगी.
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि संस्थान की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों से अपील की गई है. नोटिस में सभी जूनियर सदस्यों से संस्थान के ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है. बता दें कि इस नोटिस पर कॉलेज की नई प्रिंसिपल सुसान एलियास के हस्ताक्षर हैं.
सभी छात्रों के लिए समान रूप से लागू हुआ नियम
कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए नियमों के तहत केवल शॉर्ट्स ही नहीं, बल्कि ऐसे कपड़ों से भी बचने की सलाह दी गई है जिन्हें कॉलेज के वातावरण के अनुरूप नहीं माना जाता है. प्रशासन का कहना है कि यह फैसला किसी विशेष वर्ग को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि सभी छात्रों के लिए समान रूप से लागू किया गया है.
पहले दिन ही छात्रों ने किया विरोध
हालांकि, इस फैसले ने छात्रों के बीच विवाद पैदा कर दिया है. विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि किसी उच्च शिक्षण संस्थान में छात्रों के पहनावे पर इस तरह की पाबंदी लगाना उनकी व्यक्तिगत पसंद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है. प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन इस फैसले पर फिर से विचार करे और विद्यार्थियों से चर्चा कर समाधान निकाले. उनका कहना है कि अनुशासन बनाए रखने के नाम पर अत्यधिक प्रतिबंध उचित नहीं हैं.
यह भी पढ़ें- इन महिलाओं को नहीं मिलेगा दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना का लाभ, आवेदन से पहले जानें पूरी जानकारी
कॉलेज प्रशासन ने दी सफाई
वहीं, कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्रेस कोड का उद्देश्य किसी की स्वतंत्रता सीमित करना नहीं, बल्कि कैंपस में एक अच्छा माहौल सुनिश्चित करना है. प्रशासन का मानना है कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी स्थान है, जहां व्यवहार और पहनावे दोनों में संतुलन होना चाहिए.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
19 mins agoदिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4km के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
4 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
5 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
6 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
7 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines