हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों के गुटों के बीच मारपीट, 2 स्टूडेंट्स घायल, कई गाड़ियों को नुकसान

Delhi University Student Clash: डूसू चुनाव 2026 के प्रचार के आखिरी दिन दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में छात्रों के 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 2 स्टूडेंट्स को हल्की चोटें आईं हैं. पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनगर इलाके में गश्त बढ़ा दी है.

विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में झड़प के दौरान कई गाड़ियों को हुआ नुकसान (Photo-ANI)

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 2 स्टूडेंट्स को मामूली चोटें आईं. ये घटना 16 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे हुई, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन था. दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत दखल दिया और स्थिति को काबू में किया.’

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

डीसीपी (नॉर्थ) निहारिका भट्ट ने बताया कि इस झड़प में छात्रों के दो गुट शामिल थे और दो लोगों को मामूली चोटें आईं. उन्होंने कहा कि पुलिस पहले से ही कैंपस में मौजूद थी और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की. स्टूडेंट यूनियन चुनाव को देखते हुए पूरी यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. झड़प को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए प्रचार के आखिरी चरण में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. सुरक्षा उपायों के तहत, पुलिस ने बुधवार शाम नॉर्थ कैंपस में फ्लैग मार्च किया. इस कवायद का मकसद छात्रों और स्टाफ को भरोसा दिलाना और वोटिंग से पहले मजबूत सिक्यरिटी प्रेजेंस दिखाना था.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘भजन क्लबिंग’ पहल पर 1.83 करोड़ रुपये खर्च किए, युवाओं को संस्कृति से जोड़ने पर जोर

विज्ञापन

18 सितंबर को वोटिंग

ये झड़प DUSU चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने के दौरान हुई. गुरुवार को कैंपेन न करने का दिन तय किया गया है, जबकि छात्र शुक्रवार को वोट डालेंगे. उम्मीद है कि वोटिंग प्रक्रिया के दौरान पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन कड़ी सुरक्षा बनाए रखेंगे ताकि वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से हो सके.

यह भी पढ़ें- DUSU के इतिहास में पहली बार चुनावी मैदान में उतरेगा नेत्रहीन उम्मीदवार

विज्ञापन

अब तक कोई FIR दर्ज नहीं

पुलिस के मुताबिक इस घटना को लेकर अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो कानून के मुताबिक उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अगर इसमें शामिल छात्र या दूसरे पक्ष कंप्लेन लेकर पुलिस के पास आते हैं, तो झड़प और उससे जुड़ी घटनाओं के स्थिति और साफ होने की उम्मीद है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola