Delhi Tripple Murder: पूर्व आर्मी अफसर का बेटा क्यों बना कातिल? जांच में 5 बड़े खुलासे

Delhi Triple Murder Inside Story: दिल्ली के नेबसराय इलाके में हुई 3 हत्याओं का आरोपी पुलिस ने दबोच लिया है। युवक ने ही अपने मां-बाप और बहन की हत्या की। पुलिस पूछताछ में वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल लिया। इतना संगीन अपराध करने की वजह भी उसने बताई है।

Delhi Triple Murder

अपने खूनी रिश्तों का कातिल बेटा पुलिस की गिरफ्त में।

Delhi Triple Murder Case Inside Story: दिल्ली के नेबसराय इलाके में रहने वाले अर्जुन तंवर ने अपने मां-बाप और बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी विवाद में उसने अपनों का कत्ल करने की साजिश रची। मां-बाप की शादी की सालगिरह के दिन उनके खून से अपने हाथ रंगे और पुलिस को गुमराह करने के लिए सैर और जिमिंग करने चला गया, लेकिन जब पुलिस को घर में किसी की एंट्री नहीं होने और लूटपाट के सबूत नहीं मिले।

विज्ञापन

अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें वह टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल लिया और फिर पुलिस को उसने बताया कि आखिर क्यों उसने 3 कत्ल किए? कैसे 3 हत्याओं की साजिश रची और कैसे वारदात अंजाम दी? ट्रिपल मर्डर केस को सुलझाने की जिम्मेदारी ACP अभिनेंद्र जैन और इंस्पेक्टर (AATS) उमेश कुमार को सौंपी गई थी, जिसे दोनों ने बखूबी निभाया और तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली।

विज्ञापन

क्यों की गई तीनों की हत्या?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह अपने पिता से नाराज था, क्योंकि वे उसके साथ पक्षपात करते थे। उसे बॉक्सिंग में करियर बनाने नहीं देते थे। वे कविता के नाम अपनी सारी प्रॉपर्टी करने की बात करते थे। वे अर्जुन को सबके सामने डांटते फटकारते थे। उसका अपमान करते थे। पिता के इस व्यवहार से व्यथित होकर ही उसने वारदात अंजाम दी। वह अलग-थलग महसूस करता था, क्योंकि पिता उसे किसी न किसी बात को लेकर दुत्कारते रहते थे।

विज्ञापन

पुलिस को कैसे हुआ शक?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को अर्जुन पर एक नहीं 2 वजहों से शक हुआ। पहली बात उसने बयान दिया कि वह ताला लगाकर जिम करने गया था तो पुलिस ने पूछा की ताला क्यों लगाया था? इसके जवाब में वह उलझ गया। दूसरी वजह किसी बाहरी शख्स की घर में एंट्री नहीं होना। CCTV में बीती रात से सुबह मामला उजागर होने तक सिवाय अर्जुन के बाहर जाने के अलावा कोई और आता-जाता नहीं दिखा। इसलिए पुलिस को अर्जुन पर शक हुआ और जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना अपराध कबूल लिया।

विज्ञापन

कौन थे मारे गए तीनों लोग?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त 51 साल के राजेश कुमार, 46 साल की कोमल और 23 साल की कविता के रूप में हुई। परिवार मूलरूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव खेड़ी तलवाना का निवासी था। वर्तमान में परिवार में देवली गांव में रहता था। राजेश भारतीय सेना से रिटायर्ड सैनिक था। वह NSG कमांडो भी रहा। 7 साल पहले रिटायर हुआ था और वर्तमान में सैनिक फार्म में एक बिजनेसमैन का PSO था। कोमल हाउस वाइफ थी और कविता जूडो में ब्लैक बेल्ट थी। वहीं अर्जुन दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट था।

विज्ञापन

कैसे अंजाम दी वारदात?

अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसने पहले बहन कविता का गला काटा। वह ग्राउंड फ्लोर पर थी। फिर उसने पिता के सिर में चाकू मारे। वह सो रहे थे। मां वॉशरूम में थी, लेकिन जैसे ही वह बाहर आई, पीछे से चाकू से वार कर दिया। तीनों चिल्ला न सके, इसलिए उसने गला काटा और खून बहने से रोकने के लिए तीनों के गले में कपड़ा बांध दिया। वारदात अंजाम देने के लिए उसने पिता के चाकू का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ