Delhi Triple Murder: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विपिन गार्डन इलाके में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। 38 साल के एक शख्स ने रविवार को पारिवारिक मामले को लेकर हुए झगड़े के बाद चार महीने के बच्चे समेत अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सुसाइड करने की कोशिश की और हाथ की नसों को काट लिया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान राजेश के रूप में हुई है। उसने अपनी 35 साल की पत्नी, पांच साल और चार महीने के दो बेटों की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि अपनी पत्नी और बेटों की हत्या करने के बाद राजेश ने अपनी कलाई को काट लिया। फिलहाल, आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह छह बजे पुलिस को मिली थी सूचना
द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में सुबह करीब छह बजे फोन आया। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि राजेश नाम के युवक ने अपनी पत्नी और पांच साल और चार महीने के दो बेटों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सुसाइड की कोशिश की।
डीसीपी ने बताया कि सूचना के बाद हमने पुलिस की टीम को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस जब पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। अंदर राजेश बेहोशी की हालत में पड़ा था, उसने अपनी कलाई काट ली थी। उसे इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है। डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।
वारदात के दौरान घर में मौजूद थे बुजुर्ग माता-पिता
बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान घर में 75 साल से अधिक उम्र के आरोपी के माता-पिता भी मौजूद थे। पुलिस उनसे बात कर रही है। जानकारी के मुताबिक, राजेश जनरल स्टोर चलाता है। इससे पहले वो एक कंपनी चलाता था जो आईएसओ सर्टिफिकेशन से जुड़े काम में जुटी थी।
घटना के पीछे आर्थिक परेशानी बताई जा रही है। जब उसने वारदात को अंजाम दिया तब दोनों बच्चे और उसकी पत्नी समेत माता-पिता सो रहे थे। सोने के दौरान ही आरोपी ने अपनी पत्नी और दोनों बेटों की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि राजेश की सुनीता से 2015 में शादी हुई थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
4 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
5 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
8 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
9 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
9 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
10 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
12 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
12 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
12 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines