दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से भारी ट्रैफिक और घंटों के जाम के लिए जाना जाने वाला कालिंदी कुंज चौराहे को अब सिग्नल-फ्री बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यहां ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए एक नई योजना तैयार की है, जिसके तहत एम्स फ्लाईओवर की तर्ज पर दो विशेष लूप फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. इस परियोजना का उद्देश्य रोजाना लगने वाले जाम को कम करना और लोगों के सफर को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है. माना जा रहा है कि इसके पूरा होने के बाद इस पूरे क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाने वालें सावधान! अब ये एक गलती पर कटेगा भारी चालान, जानें बचने का तरीका
350 करोड़ रुपये की परियोजना से मिलेगा सिग्नल-फ्री सफर
इस बड़ी परियोजना पर 350 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है. परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है और आगे की प्रक्रिया पर काम जारी है. कालिंदी कुंज चौराहा दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद को जोड़ने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं. हाल के सालों में आसपास के एक्सप्रेसवे और नई सड़क परियोजनाओं के शुरू होने के बाद यहां वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है. इसी वजह से ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक समाधान तलाशे गए हैं, ताकि यात्रियों को बार-बार रुकने और लंबे जाम का सामना न करना पड़े.
दो नए लूप फ्लाईओवर बदल देंगे ट्रैफिक का पूरा सिस्टम
- नई योजना के तहत पहला लूप नोएडा की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे फरीदाबाद और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दिशा में जोड़ देगा. इससे वाहन चालकों को चौराहे पर रुककर मोड़ लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- वहीं दूसरा लूप फरीदाबाद और एक्सप्रेसवे की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को सीधे नोएडा की ओर पहुंचाने का काम करेगा.
- इस तरह दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले लोगों को बिना किसी रुकावट आवाजाही की सुविधा मिलेगी. साथ ही स्थानीय यातायात को ध्यान में रखते हुए नीचे की सड़कों को भी चौड़ा और अधिक व्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम हो सके.
- आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटी सी दूरी तय करने के लिए वाहन चालकों को 2 से 2.5 घंटे का समय रोज लगता है, और यह सिर्फ एक वक्त का हाल नहीं, बल्कि सुबह और शाम दोनों वक्त रहता है, जिससे सफर थकाऊ बन जाता है.
- माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यात्रा का समय बहुत कम हो जाएगा.
नोएडा, फरीदाबाद और दक्षिण दिल्ली के यात्रियों को होगा बड़ा फायदा
परियोजना पूरी होने के बाद नोएडा, फरीदाबाद, बदरपुर बॉर्डर, शाहीन बाग, जसोला और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में आने-जाने वाले लोगों का सफर पहले की तुलना में काफी तेज हो सकता है. जहां अभी लोगों को ट्रैफिक सिग्नल और जाम के कारण काफी समय गंवाना पड़ता है, वहीं भविष्य में यह दूरी कुछ ही मिनटों में तय की जा सकेगी. इस परियोजना को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना न सिर्फ यात्रा समय कम करेगी, बल्कि ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और बेहतर सड़क सुरक्षा में भी योगदान देगी.
यह भी पढ़ें: DND-KMP एक्सप्रेसवे से बदलेगी NCR की रफ्तार! अब दिल्ली-नोएडा से फरीदाबाद का सफर
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
9 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines