Delhi Traffic Diversions: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 6 सितंबर को होने वाली ब्रिक्स समिट को लेकर मोटरकेड रिहर्सल से पहले एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें यात्रियों को कई अहम सड़कों पर डायवर्जन और रेगुलेटेड ट्रैफिक मूवमेंट के बारे में चेतावनी दी गई है. इसलिए आम नागरिकों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है. बता दें कि ये शिखर सम्मलेन 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में होना है, जबकि नेताओं की समिट 12 और 13 सितंबर को होगी.
सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक रिहर्सल
आगामी ब्रिक्स समिट 2026 की तैयारियों के तहत, रविवार, 6 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक मोटरकेड रिहर्सल की जाएगी. रिहर्सल के दौरान कई जगहों पर ट्रैफिक पर रोक लगाई जाएगी और जरूरी रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को रेगुलेट किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि वो अपनी प्लानिंग पहले से बना लें और ट्रेवल के लिए एक्सट्रा टाइम लेकर चलें. लोगों से यह भी कहा गया है कि वो जहां भी मुमकिन हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें. ट्रैफिक पर रोक के दौरान इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को प्रायोरिटी दी जाएगी.
लोगों से सहयोग की अपील
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने डेली कम्यूटर्स से अपील की है कि वो डायवर्जन रूट और प्रभावित जगहों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. ये एडवाइजरी पीएमओ, गृह मंत्रालय, दिल्ली के सीएम ऑफिस, एलजी ऑफिस, दिल्ली पुलिस और पड़ोसी राज्यों की पुलिस फोर्स सहित अहम केंद्रीय और राज्य एजेंसियों को भी भेजी गई है. ये रिहर्सल राष्ट्रीय राजधानी में BRICS समिट के डेलिगेट्स के आगमन से पहले की जा रही सिक्योरिटी और ट्रैफिक तैयारी का हिस्सा है.
इन सड़कों पर असर पड़ सकता है
ट्रैफिक एडवाइजरी के दायरे में आने वाली सड़कों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग शामिल हैं. इन रास्तों से आने जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो ट्रैफिक अपडेट चेक करें और अपने सफर के लिए ज्यादा वक्त लेकर चलें.
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
1 hr agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
5 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
8 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
17 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
19 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
21 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
23 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines