दिल्ली में आज 6 सितंबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ब्रिक्स समिट 2026 की तैयारियों को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

BRICS Summit 2026 Delhi:भारत की दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 भारत मंडपम में आयोजित होने जा रही है. इसको लेकर सुरक्षा तैयारियां भी जोरों पर है, 6 सिंतबर तो कई रास्तों पर मोटरकेड रिहर्सल हो रहा है, ऐसे में जाम लग सकता है, लोगों को दूसरे रूट्स को अपनाने की सलाह दी गई है.

BRICS Summit 2026

AI Image

विज्ञापन

Delhi Traffic Diversions: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 6 सितंबर को होने वाली ब्रिक्स समिट को लेकर मोटरकेड रिहर्सल से पहले एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें यात्रियों को कई अहम सड़कों पर डायवर्जन और रेगुलेटेड ट्रैफिक मूवमेंट के बारे में चेतावनी दी गई है. इसलिए आम नागरिकों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है. बता दें कि ये शिखर सम्मलेन 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में होना है, जबकि नेताओं की समिट 12 और 13 सितंबर को होगी.

सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक रिहर्सल

आगामी ब्रिक्स समिट 2026 की तैयारियों के तहत, रविवार, 6 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक मोटरकेड रिहर्सल की जाएगी. रिहर्सल के दौरान कई जगहों पर ट्रैफिक पर रोक लगाई जाएगी और जरूरी रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को रेगुलेट किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि वो अपनी प्लानिंग पहले से बना लें और ट्रेवल के लिए एक्सट्रा टाइम लेकर चलें. लोगों से यह भी कहा गया है कि वो जहां भी मुमकिन हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें. ट्रैफिक पर रोक के दौरान इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को प्रायोरिटी दी जाएगी.

विज्ञापन

लोगों से सहयोग की अपील

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने डेली कम्यूटर्स से अपील की है कि वो डायवर्जन रूट और प्रभावित जगहों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. ये एडवाइजरी पीएमओ, गृह मंत्रालय, दिल्ली के सीएम ऑफिस, एलजी ऑफिस, दिल्ली पुलिस और पड़ोसी राज्यों की पुलिस फोर्स सहित अहम केंद्रीय और राज्य एजेंसियों को भी भेजी गई है. ये रिहर्सल राष्ट्रीय राजधानी में BRICS समिट के डेलिगेट्स के आगमन से पहले की जा रही सिक्योरिटी और ट्रैफिक तैयारी का हिस्सा है.

इन सड़कों पर असर पड़ सकता है

ट्रैफिक एडवाइजरी के दायरे में आने वाली सड़कों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग शामिल हैं. इन रास्तों से आने जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो ट्रैफिक अपडेट चेक करें और अपने सफर के लिए ज्यादा वक्त लेकर चलें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ