---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

21 मार्च तक दिल्ली के इन रास्तों पर लगेगा ‘तगड़ा’ जाम, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

दिल्ली में शाहदरा बार एसोसिएशन चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए राजधानी के कई रास्तों पर जाम देखने को मिल सकता है। शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

---विज्ञापन---

दिल्ली के साकेत कोर्ट में बार एसोसिएशन चुनाव होने हैं, जिसके लिए प्रचार जोरों-शोरों से चल रहा है। चुनाव की वजह से कोर्ट परिसर का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। चारों तरफ प्रचार अभियान किया जा रहा है। शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनाव 21 मार्च 2025 को होने हैं, जिसके चलते शुक्रवार 21 मार्च तक यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली पुलिस ने इसे देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। अगर आप भी साकेत कोर्ट की तरफ सफर करने वाले हैं, तो एक बार जारी की गई एडवाइजरी देख लें।

कहां पर लग सकता है जाम?

दिल्ली के साकेत कोर्ट में बार एसोसिएशन का चुनाव होना है, जिसके चलते आज और कल दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जहां पर ज्यादा जाम की समस्या हो सकती है, उसमें महाराजा सूरजमल मार्ग, महर्षि वाल्मीकि मार्ग और कड़कड़डूमा कोर्ट की ओर जाने वाले रास्ते हैं। इन रूट्स पर सफर करने वाले यात्री ट्रैफिक में फंस सकते हैं। इसे देखते हुए ही ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली में दो बड़ी वारदातों का खुलासा, जानें कोमल और बुजुर्ग दंपति हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

---विज्ञापन---

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

पुलिस ने एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय एक बार इन रूट्स का अपडेट देख लें। एडवाइजरी में कहा गया कि 21.03.25 को होने वाले शाहदरा बार एसोसिएशन चुनाव के सिलसिले में प्रचार के कारण 19/20.03.25 तारीख की आधी रात से 21.03.25 तक विश्वास नगर से कड़कड़डूमा कोर्ट की ओर जाने वाले रास्ते में महाराजा सूरजमल मार्ग (रोड नंबर 58) और महर्षि वाल्मीकि मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा।

क्या होता है बार एसोसिएशन इलेक्शन?

बार एसोसिएशन का उद्देश्य वकीलों के हितों की रक्षा करना होता है। इस चुनाव में वकील ही कैंडिडेट होते हैं। वह वकीलों को जो भी दिक्कतें होती हैं, उसको लिए आवाज उठाते हैं। एसोसिएशन के जो अध्यक्ष, सचिव और दूसरे पदाधिकारी होते हैं, वह वकीलों की समस्याओं को सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और पुलिस तक पहुंचाते हैं, ताकि उनको सुलझाया जा सके। बार एसोसिएशन का कार्यकाल अब दो साल का कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली MCD में 17 हजार करोड़ का बजट पास, मेयर की सीट पर चढ़े पार्षद; BJP-AAP के पार्षदों में नारेबाजी

First published on: Mar 20, 2025 12:18 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola