Delhi Traffic Advisory: कल देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 22 जनवरी से आज (25 जनवरी) तक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। इसलिए दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कुछ रूट्स पर आने जाने वाली गाड़ियों को डायवर्ट किया जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 26 जनवरी के लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर की सीमाओं पर एंट्री बैन रहेगी। सिर्फ कुछ गाड़ियों को ही जाने की इजाजत होगी। यहां देखिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी।
आज शाम से लागू होंगे नियम
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डीके गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम 9:00 बजे से यातायात के नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान शहर की सीमाओं पर गाड़ियों का आना जाना बंद रहेगा, जिसमें केवल जरूरी गाड़ियों को ही रियायत दी जाएगी। यह ट्रैफिक नियम रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के खत्म होने तक लागू रहेंगे।
किन रूट्स पर जाने से बचें?
सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हो जाएगा। एडवाइजरी में बताया गया कि गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू की जाएगी, जो लाल किले तक जाएगी। इस दौरान परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के चारों ओर तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किला तक पहुंचेगी। जिसको देखते हुए इन रास्तों पर न जाने की सलाह दी गई है।
कहां सामान्य रहेगा यातायात?
दिल्ली में जहां पर यातायात प्रभावित नहीं होगा उसमें उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते होंगे। इन रास्तों पर यात्रियों को इन पाबंदियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, इनको भी सामान्य समय से थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलने की सलाह दी गई है। वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
ये भी पढ़ें: ‘चुनाव से पहले ‘कत्ल की रात’…’, अरविंद केजरीवाल ने क्यों कही ये बात?
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 mins agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
7 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
8 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
14 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines