दिल्ली में 25 और 26 फरवरी को ट्रैफिक बाधित, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को सुबह 4 बजे से 43वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप मैराथन है। जिसके चलते जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास सुबह 10 बजे तक यातायात बाधित रहेगा। इसके अलावा 26 फरवरी को सुबह 11 बजे तक ईदगाह के आसपास मोरी गेट, आजाद मार्केट चौक, वाई-प्वाइंट-केडी चौक, पंचकुइयां चौराहा, राम कुमार मार्ग, झंडेवालान चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

Delhi Traffic Police

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस।

विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कल और परसों (25 और 26 फरवरी) अलग-अलग प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से इन मार्गों से परहेज करने की सलाह दी है। कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है। दरअसल, 25 फरवरी को सुबह 4 बजे से नई दिल्ली में 43वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप मैराथन है। वहीं, इसके बाद रात से नॉर्थ दिल्ली के शाही ईदगाह में वार्षिक इज्तिमा है, जो 26 फरवरी को सुबह 11 बजे खत्म होगा।

विज्ञापन

यहां रहेगा असर 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दक्षिण दिल्ली और नई दिल्ली के कुछ इलाकों में ट्रैफिक बाधित रहेगा। 25 फरवरी को सुबह 10 बजे तक मैराथन रूट के आसपास कुछ मार्गों पर यातायसात बंद रहेगा और कुछ को डायवर्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार मैराथन सुबह करीब 4:15 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 1 से शुरू होगी। सुबह तकरीबन 10 बजे तक स्टेडियम के आसपास यातायात प्रभावित रहने के आसार हैं। इस दौरान केवल एंबुलेंस, पुलिस, दमकल विभाग समेत इमरजेंसी वाहनों को ही इन रूट पर आवाजाही की अनुमति होगी।

यह मार्ग किए गए डायवर्ट

भीष्म पितामह मार्ग जंक्शन, आर्क बिशप मार्ग, नीला गुंबद, सेवा नगर लालबत्ती, खन्ना मार्केट, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, जाकिर हुसैन मार्ग, जनपथ, मौलाना आजाद रोड, मैक्स मूलर मार्ग जंक्शन, मथुरा रोड जंक्शन, क्यू पॉइंट, मेहर चंद मार्केट लालबत्ती, सुनहरी मस्जिद, गोल डाकखाना, संसद मार्ग, विंडसरप्लेस आदि

सोमवार 11 बजे यह रोड बाधित रहेंगे

विज्ञापन

शाही ईदगाह में कार्यक्रम होने के चलते अनुमान है कि यहां करीब 1.50 लाख लोग पहुंचेंगे। जिसके बाद ईदगाह के आसपास खोया मंडी, ईदगाह चौराहा, बर्फ खाना चौक, मोरी गेट लाल बत्ती, आजाद मार्केट चौक, वाई-प्वाइंट-केडी चौक, पंचकुइयां चौराहा, राम कुमार मार्ग, झंडेवालान चौराहा आदि जगह रविवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 11 बजे तक बाधित रहेगा। यह मार्ग डाइवर्ट किए गए हैं।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ