दिल्ली में 15 दिन तक बंद रहेगी सड़क, इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी की जारी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में काठिया बाबा मार्ग पर स्वरून नगर एसडीएम ऑफिक से लेकर बुराड़ी के विजय चौक तक 15 दिन तक आवाजाही बंद रहेगी। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

delhi traffic advisory, Delhi News, delhi traffic police, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी

दिल्ली में 15 दिन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: देश की राजधानी दिल्ली में 15 दिन तक सड़क बंद रहेगी। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, काठिया बाबा मार्ग पर स्वरून नगर एसडीएम ऑफिक से लेकर बुराड़ी के विजय चौक तक 15 दिन गाड़ियां की आवाजाही बंद रहेगी। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

10 मई से शुरू हुआ काम

एडवाइजरी में काठिया बाबा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा मरम्मत और री-कार्पेटिंग के काम के चलते 10 मई से 15 दिन के लिए स्वरूप नगर एसडीएम ऑफिस (NH-44 पर नाला के पास) और विजय चौक (बुराड़ी साइड) के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन

इन वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की सलाह

एसडीएम ऑफिस स्वरूप नगर नाला रोड से यात्री सीसी रोड के माध्यम से भलस्वा लैंडफिल की ओर जा सकते हैं, फिर झंडा चौक से बुराड़ी चौक तक जा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, बुराड़ी पहुंचने के लिए झंडा चौक से विजय चौक तक का मार्ग चुनें। साथ ही विजय चौक से यात्री गुरुद्वारा रोड से होते हुए गुर्जर चौक के रास्ते झंडा चौक से भलस्वा लैंडफिल और फिर नाला तक का रास्ता अपना सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ