राजधानी दिल्ली में अक्सर जाम से जुड़ी खबरें सामने आती रही हैं, जिससे रोजाना लाखों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं पीक आवर में यह जाम और भयांकर रूप ले लेते हैं, जिसमें 15-20 मिनट में पूरी होने वाली दूरी, जाम के कारण 2 घंटे तक खर्च कर देती है. ऐसे में जरूरी है कि घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी को एक बार देख लिया जाए. इसी कड़ी में दिल्ली में आने वाले कुछ दिन साउथ और ईस्ट दिल्ली के साथ-साथ नोएडा-फरीदाबाद रूट पर सफर करने वालों के लिए और भी भारी पड़ने वाले हैं. अगर आप भी इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, तो सफर शुरू करने से पहले नए ट्रैफिक नियमों और रास्तों को अच्छी तरह समझ लें. दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बेहद महत्वपूर्ण रूट को लेकर जाम का अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले 3 दिनों तक लोगों को परेशान होना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: द्वारका, नांगलोई, पालम, मुंडका समेत कई इलाकों में 17 जून को
इस रूट पर ट्रैफिक करेगा परेशान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, आश्रम चौक के पास दिल्ली जल बोर्ड की एक बहुत बड़ी (1,200 मिलीमीटर व्यास वाली) पानी की पाइपलाइन अचानक फट गई है. इस खराब पाइपलाइन को ठीक करने के लिए प्रशासन को बेहद जरूरी और आपातकालीन मरम्मत कार्य शुरू करना पड़ा है. इस वजह से महारानी बाग से आश्रम की तरफ जाने वाली रिंग रोड के एक बड़े हिस्से को बंद कर दिया गया है. मरम्मत का यह काम 3-4 दिनों तक दिन-रात लगातार चलेगा, जिसके कारण इस पूरे रूट पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रहने वाली है.
इन रूटों पर रहेगा सबसे ज्यादा असर
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस खुदाई और मरम्मत कार्य के चलते रिंग रोड पर दोनों तरफ गाड़ियों का दबाव बहुत बढ़ जाएगा. सराय काले खां, आईटीओ और डीएनडी फ्लाईवे से आश्रम चौक की तरफ आने वाली गाड़ियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी. इसके अलावा, सी.वी. रमन मार्ग से आकर रिंग रोड पर मिलने वाला ट्रैफिक भी इस जाम की चपेट में रहेगा. चूंकि यह दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला एक मुख्य रास्ता है, इसलिए यहां घंटे भारी जाम लगने की पूरी आशंका बनी हुई है.
जाम से बचने के इन रास्तों का करें इस्तेमाल
- अगर आप परेशानी मुक्त सफर करना चाहते हैं, तो इन वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें.
- नोएडा, मयूर विहार या सराय काले खां से फरीदाबाद जाने वाले लोग आश्रम फ्लाईओवर पार करने के बाद कैप्टन गौड़ मार्ग से होते हुए ओखला मंडी रोड, मोदी मिल फ्लाईओवर और फिर मथुरा रोड का रास्ता ले सकते हैं.
- डीएनडी से आने वाले लोग सीधे बारापुला एलीवेटेड कॉरिडोर का इस्तेमाल करें.
- वहीं, सी.वी. रमन मार्ग के यात्री माता मंदिर मार्ग से होकर मथुरा रोड पहुंच सकते हैं.
- सलाह दी जाती है कि सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और डिजिटल मैप की मदद जरूर लें, ताकि आप भारी जाम में न फंस जाए.
यह भी पढ़ें: दिल्ली बिजली बिल के नए नियम से क्या 200 यूनिट से ज्यादा खर्च करने वालों की जेब पर चलेंगी
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
40 mins agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
17 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
19 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
19 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
21 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines