Delhi traffic advisory for Ramlila Dussehra September 2025: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला और दशहरा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। राजधानी के लाल किला ग्राउंड में 22 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक ये उत्सव चलेगा, मेले में हर साल बड़ी संख्या में लोगों पहुंचते हैं। जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रमुख मार्गों को डायवर्ट किया है और कुछ सड़कों पर वाहन पूरी प्रतिबंधित किए गए हैं।
इन सड़कों पर पूरी तरह ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित
नेताजी सुभाष मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक भी वाहनों के आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।
इन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन
नेताजी सुभाष मार्ग बंद और आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ रहने की वजह से ट्रैफिक धीमा रहने की संभावना जताई गई है। नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट और छत्ता रेल चौक के आगे किसी भी रिक्शा या ऑटो रिक्शा को जाने की अनुमति नहीं होगी। यहां से व्यवसायिक वाहनों को आसपास के अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील, सोशल मीडिया से लें अपडेट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो इस दशहरा मेला के आसपास सड़कों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों को इस्तेमाल करें। लोग जाम से बचने और अपने गंतव्य तक समय से पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ट्रैफिक का रियल टाइम अपडेट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: क्या दिल्ली के तिहाड़ जेल से हटाई जा सकती है अफजल गुरू की कब्र?
12 दिन इन मार्गों का करें प्रयोग
लोग दिल्ली गेट से राजघाट फिर शांति वन होते हुए हनुमान सेतु, केलाघाट और फिर छत्ता रेल जा सकते हैं। इसके अलावा सालिमगढ़ बायपास से राजघाट और फिर दिल्ली गेट का रास्ता खुला रहेगा।
दशहरा मेला में आने वाले लोग यहां खड़ा करें अपने वाहन
माधव दास पार्क, तिकोना पार्क, सुनहरी मस्जिद, परेड ग्राउंड, दंगल मैदान, ओमेक्स मॉल, चर्च मिशन रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लोगों को सलाह है कि वह मेटो, डीटीसी बस और सर्वानजिक वाहनों का प्रयोग करें।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में अब 10 लाख से कम में मिलेगा फ्लैट, DDA ने लॉन्च की नई योजना; जानें कैसे करें बुक?
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
31 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
9 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
10 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
17 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines