हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा भारी जाम, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक पुलिस का अपडेट

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में महारानी बाग रिंग रोड पर जल बोर्ड के मरम्मत कार्य के चलते आज सुबह 8 से रात 8 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा, जिससे पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह दी है.

विज्ञापन
दिल्ली में आज कहां सफर करना होगा मुश्किल?

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए आज एक बेहद जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड द्वारा महारानी बाग, रिंग रोड पर किए जा रहे मरम्मत और रखरखाव के काम की वजह से आज यानी 8 जून 2026 को ट्रैफिक व्यवस्था काफी प्रभावित रहने वाली है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के मुताबिक यह काम सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक चलेगा. मरम्मत कार्य के चलते सड़क की एक से अधिक लेन बंद कर दी गई हैं, जिसकी वजह से इस पूरे रूट पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगने और भयंकर जाम की स्थिति बनने की पूरी संभावना है.

इन रास्तों पर रेंगेंगी गाड़ियां

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, इस मरम्मत कार्य का सबसे ज्यादा असर रिंग रोड और उसके आसपास के संपर्क मार्गों पर देखने को मिलेगा. डीएनडी फ्लाईवे से आश्रम की तरफ जाने वाले रिंग रोड के हिस्से पर वाहनों का भारी दबाव रहेगा और वाहन चालकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही सीवी रमन मार्ग से रिंग रोड पर आकर मिलने वाले ट्रैफिक को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. व्यस्त समय यानी पीक ऑवर्स के दौरान इससे जुड़े जितने भी नजदीकी रास्ते और चौराहे हैं, वहां भी ट्रैफिक काफी धीमा रहेगा और सफर में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है.

जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बताए ये रास्ते

वाहन चालकों को परेशानी से बचाने और जाम में फंसने से रोकने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया है. जो लोग डीएनडी फ्लाईवे से आश्रम की तरफ जाना चाहते हैं, वे रिंग रोड की बजाय बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा एक और विकल्प के तौर पर वे सीवी रमन मार्ग का रास्ता भी चुन सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ जो लोग सीवी रमन मार्ग से रिंग रोड की ओर बढ़ रहे हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे माता मंदिर मार्ग से होते हुए मथुरा रोड का रास्ता लें और अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंचें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ट्रैफिक का द एंड! बनेंगे 5 नए हाईवे और अंडरग्राउंड टनल, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश और ट्रैफिक पुलिस की अपील

दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस रूट पर निकलने से पहले अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से कर लें और हाथ में थोड़ा एक्स्ट्रा समय लेकर चलें. व्यस्त समय में इस प्रभावित हिस्से से गुजरने से बचें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें. इसके अलावा रास्ते के ताजा अपडेट के लिए नेविगेशन ऐप्स का इस्तेमाल करें और गाड़ियों को सड़क किनारे पार्क करने की बजाय तय पार्किंग जगहों पर ही खड़ा करें. सड़क पर व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola