आगरा-यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी जाम, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां, अगले 5 दिन के लिए पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में धनतेरस पर भारी ट्रैफिक की स्थिति देखने को मिला है. चिराग दिल्ली और कालकाजी में गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई हैं. शुक्रवार को भी ITO जंक्शन, चाणक्यपुरी, तीन मूर्ति मार्ग समेत कई रूट्स पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दी थी.

delhi traffic alert
विज्ञापन

Delhi Traffic Alert: दिल्ली-NCR में धनतेरस के मौके पर बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है. आगरा-यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर कई किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं. इससे पहले शुक्रवार को भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला है. शहर की कई सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. दरअसल, लोग दीपोत्सव की खरीदारी, ऑफिस से लौटते लोगों की भीड़ और बाजारों में बढ़ती गतिविधियों के चलते दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम गड़बड़ा गया था.

कालकाजी और चिराग दिल्ली में लंबा जाम

दिल्ली के कालकाजी और चिराग दिल्ली की तरफ मोदी मिल जाने वाले रूट पर सुबह से भारी जाम लगा हुआ है. शुक्रवार को भी यहां जाम था जिससे एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयां हुई थी.

विज्ञापन

इन मार्गों पर सबसे ज्यादा भीड़

शुक्रवार को शाम के समय कई प्रमुख रूट्स पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी. इनमें सबसे अधिक जाम मूलचंद फ्लाईओवर, आईटीओ (ITO) जंक्शन, चाणक्यपुरी, तीन मूर्ति मार्ग, भेरा एन्क्लेव चौक, मथुरा रोड (बदरपुर से आश्रम तक) और दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे (इफको चौक तक) पर देखा गया. नोएडा और गुरुग्राम से दिल्ली की ओर आने वाली सड़कों पर भी गाड़ियां रेंगती दिखी थी. शनिवार के लिए भी लोगों को इन रूट्स पर कम सफर करने की अपील की गई है.

जारी की गई एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा करने से बचें और थोड़ा लचीलापन रखें. पुलिस ने सलाह दी है कि लोग अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, सार्वजनिक परिवहन जैसे बस या मेट्रो अपनाएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलें. साथ ही पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक अपडेट देखकर घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.

विज्ञापन

यात्रियों के लिए कुछ जरूरी सुझाव

पुलिस और ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट ने अगले पांच दिनों के लिए लोगों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है. दीपावली की खरीदारी के लिए जल्दी निकलें, कारपूल करें और नेविगेशन ऐप्स का इस्तेमाल करें ताकि वैकल्पिक रूट्स आसानी से मिल सकें. त्योहारों का यह मौसम खुशियों के साथ-साथ ट्रैफिक दबाव भी लाता है, ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना ही सबसे अच्छा उपाय है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ